बिहार छोड़कर क्यों दिल्ली जाना चाहते हैं डीजीपी? भाजपा प्रदेश ने लगाया ये आरोप

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज बिहार के विकास की पुण्यतिथि है। नीतीश कुमार के राज में न सुशासन रहा और ना ही विकास हुआ।

161

बिहार में महागठबंधन सरकार के एक साल पूरे होने पर भाजपा पूरे राज्य में धिक्कार मार्च निकालेगी और नीतीश-तेजस्वी की सरकार की नाकामी को उजागर करेगी। 10 अगस्त को पटना से इसकी शुरुआत करते हुए बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने तीखा हमला बोला। इस दौरान उन्होंने बिहार में बढ़ते अपराध की घटनाओं को लेकर कहा कि सरकार डीजीपी को काम नहीं करने दे रही है, इसलिए वे बिहार छोड़कर भाग रहे हैं।

सम्राट चौधरी ने कहा कि डीजीपी आरएस भट्टी बिहार छोड़कर भाग रहे हैं। डीजीपी कहते हैं कि बिहार सरकार कोई  उन्हें काम करने नहीं दे रही है और सुशासन को स्थापित नहीं करने दिया जा रहा है तो इससे अच्छा वे दिल्ली में ही रहें।

प्रदेश में तुष्टीकरण की राजनीति
सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में कोई डीजीपी नहीं है, कोई सुशासन नहीं है और कोई व्यवस्था नहीं है। सारी चीजों का दोहन किया जा रहा है। बेगूसराय में दलित लड़की को नंगा कर के पीटा गया और सरकार ने कोई कारवाई नहीं की। आज दलित समाज बिहार में अपने स्वजनों के शवों का क्रिया कर्म भी नहीं कर पा रहा है। तुष्टीकरण के चक्कर में सरकार कोई कार्रवाई नही कर रही है।

नीतीश सरकार पर साधा निशाना
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज बिहार के विकास की पुण्यतिथि है। नीतीश कुमार के राज में न सुशासन रहा और ना ही विकास हुआ। करोड़ों की लागत से बना पुल गिर गया पर आज तक एफआईआर दर्ज नहीं हुआ। पूरी तरह केवल घोटाला हो रहा है। हमलोग नीतीश कुमार को सीएम बनाने के लिए जेल गए थे। बिहार के लोगों को नीतीश कुमार ने शराबी बनाया। किसी गांव में बैठकर फोन घूमने से होम डिलीवरी हो जाएगी। नीतीश कुमार इस घोटाले के दोषी है। बिहार की सरकार भी कट और पेस्ट में चल रही है। राज्य में नल जल योजना पूरी तरह फेल हो गई है। नीतीश कुमार देश के अनोखे मुख्यमंत्री हैं जिसको आज की बात कल याद नहीं रहती और कल भी बात आज याद नहीं रहती।

महाराष्ट्र : विधायक के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज, सीईओ के अपहरण का है मामला

बिहार के विकास की पुण्यतिथि
सम्राट चौधरी ने कहा कि आज बिहार के विकास की पुण्यतिथि है। आज के दिन ही घमंडी गठबंधन के लोगों ने बिहार में सरकार बनाया था। महागठबंधन की सरकार में जब युवाओं ने नौकरी मांगी तब लाठी चलाई गई। जब बिजली मंगा गया तो सरकार ने गोली चलवाई। बढ़ते अपराध पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश तेजस्वी की सरकार क्राइम कंट्रोल पर बिहार के डीजीपी को काम नहीं करने दे रही है, जिसके कारण वे राज्य छोड़कर भाग रहे हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.