“अच्छा निर्णय लिया एकनाथ जी, नहीं तो बहुत जल्द आपका आनंद दिघे हो जाता!”- राणे ने क्यों किया ऐसा ट्वीट

आनंद दिघे के शिष्य माने जाने वाले राज्य के शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने उनकी मौत का कारण बताया था।

151

शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे की नाराजगी के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने एक रहस्यमय ट्वीट किया है। राणे ने अपने ट्वीट में कहा, “शाबास एकनाथ, आपने सही समय पर सही निर्णय लिया, अन्यथा आप का बहुत जल्द आनंद दिघे हो जाता।” उनके इस ट्वीट पर चर्चा शुरू हो गई है।

बता दें कि ठाणे शिवसेना प्रमुख आनंद दिघे की संदीग्ध अवस्था में मौत होने की बात कही जाती है। एक हादसे में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके बाद उनके निधन की खबर आई थी।

आनंद दिघे के शिष्य हैं शिंदे
आनंद दिघे के शिष्य माने जाने वाले राज्य के शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने उनकी मौत का कारण बताया था। आनंद दिघे की मृत्यु के बारे में एक कार्यक्रम पर बोलते हुए, एकनाथ शिंदे ने कहा था, “लोग उनकी मृत्यु के बारे में तरह-तरह बात कर रहे हैं। लेकिन दिघेसाहब के निधन से हमें बहुत नुकसान हुआ है, पार्टी को नुकसान हुआ है, संगठन को नुकसान हुआ है। बाला साहब उन्हें कहा करते थे कि आनंद तुम स्वास्थ्य पर ध्यान दे, लेकिन दिघेसाहब एक दिन में दो दिन के बराबर काम करते थे। बीमार पड़ने पर भी वे देवी के जुलूस में शामिल होते थे। उनके पैर में परेशानी थी, उसका उपचार चल रहा था लेकिन तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। उनमें दिव्य शक्ति थी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.