बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) 2025 से पहले मतदाता सूची (Voter List) के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) को लेकर सियासी घमासान चरम पर है। इस बीच, चंपारण (Champaran) में एक कार्यक्रम के दौरान मोहनदास करमचंद गांधी के परपोते तुषार गांधी (Tushar Gandhi) ने महागठबंधन के लिए प्रचार किया। अब उन्होंने जो कहा, उससे विवाद और बढ़ गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में स्थानीय मुखिया ने तुषार गांधी को खरी-खोटी सुनाई है। कुछ लोगों ने दावा किया है कि गांधी का अपमान किया जा रहा है, जिसके बाद विपक्ष ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया है।
यह भी पढ़ें – Terrorism: पाकिस्तान मजबूर, आतंकियों पर बदले बिलावल के सुर
जिस मानसिकता और घृणित विचारधारा ने महात्मा गांधी की हत्या की थी, वह आज भी जीवित है — और बार-बार अपने असहिष्णु चेहरे को उजागर करती है। यह वही मानसिकता है जो भारत के लोकतंत्र में विरोध और असहमति जैसे मौलिक अधिकारों को स्वीकार नहीं करती, जबकि ये अधिकार हमें हमारे संविधान द्वारा… pic.twitter.com/dlfUooLBm1
— Hariprasad.B.K. (@HariprasadBK2) July 14, 2025
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार (13 जुलाई) को चंपारण के तुरकौलिया पूर्वी पंचायत के मुखिया विनय कुमार ने तुरकौलिया में एक कार्यक्रम के दौरान तुषार गांधी को अपमानित किया और उन्हें कार्यक्रम से बाहर निकाल दिया, लेकिन उन्होंने ऐसा क्यों किया, आइए आपको बताते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि तुषार गांधी 20 प्रांतों के 20 लोगों के साथ पश्चिमी चंपारण से पदयात्रा पर निकले हैं। तुषार गांधी को चंपारण में एक कार्यक्रम में बोलने के लिए आमंत्रित किया गया था। अपने भाषण में उन्होंने नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखी टिप्पणियाँ कीं और महागठबंधन को वोट देने की अपील की।
आप गांधी के वंशज नहीं हो सकते: मुखिया
बताया जा रहा है कि स्थानीय मुखिया विनय कुमार उनके बयान से नाराज हो गए और उन्हें टोकते हुए कहा, “आप गांधी के वंशज हैं, आपको शर्म आनी चाहिए। आप सिर्फ नीतीश और मोदी की आलोचना कर रहे हैं। यहां से चले जाइए।” इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद विपक्षी दलों ने इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बताया। विनय कुमार भड़क गए और बोले, “आप पार्टी की तरह बात कर रहे हैं। यहां बिहार और केंद्र सरकार के बारे में कुछ भी कहने को नहीं है।”
देखें यह वीडियो –
Join Our WhatsApp Community
