समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री दारा सिंह ने दिया इस्तीफा

समाजवादी पार्टी को नेता दारा सिंह चौहान ने शनिवार को बड़ा झटका दे दिया। उन्होंने सपा से इस्तीफा दे दिया है।

104

लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) से पहले अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को बड़ा झटका लगा है, समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के विधायक दारा सिंह चौहान (MLA Dara Singh Chauhan) ने पार्टी से इस्तीफा (Resignation) दे दिया है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। माना जा रहा है कि पूर्व मंत्री भाजपा (BJP) में शामिल होकर पूर्वांचल (Purvanchal) की किसी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। दारा सिंह चौहान वर्तमान में यूपी की घोसी विधानसभा (Ghosi Assembly) से विधायक थे और पिछली भाजपा सरकार में मंत्री थे।विधानसभा चुनाव 2022 से ठीक पहले वह भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हो गए।

दारा सिंह चौहान अपने समाज के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं और उनका प्रभाव मऊ समेत 20 जिलों में है। वह पिछली भाजपा सरकार में वन और पर्यावरण मंत्री के पद पर थे और विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड छोड़ राजनीति में हाथ आजमाएंगे अभिषेक बच्चन! प्रयागराज से लड़ेंगे चुनाव

दारा सिंह चौहान ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत बसपा से की थी और वह साल 1996 और 2000 में राज्यसभा के सदस्य रहे हैं। इसके अलावा वह 2009 में बसपा के टिकट पर घोसी से लोकसभा चुनाव भी जीत चुके हैं। अब माना जा रहा है कि वह एक बार फिर घोसी से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।

देखें यह वीडियो- मीडिया कैमरे के सामने एक्टिंग करती पाकिस्तानी सीमा, जासूस के राज खुले!

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.