जानिये… क्यों लिए गए हिरासत में आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्राबाबू नायडू ?

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन.चंद्राबाबू नायडू को तिरुपति हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया है।

84

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन.चंद्राबाबू नायडू को हिरासत में लिया गया है। उन्हें तिरुपति हवाई अड्डे से स्थानीय पुलिस ने हिरासत में लिया है। नायडू चित्तूर जिले में चुनाव प्रचार में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वे तिरुपति एयर पोर्ट पहुंचे, उन्हें रेनीगुंता पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

जब पुलिस नायडू को हिरासत में लेने पहुंची तो नायडू ने फर्श पर बैठकर उनका प्रतिकार किया। बताया जा रहा है निगम चुनाव में हिस्सा लेने वाले नेताओं के खिलाफ अपहरण और धमकी के झूठे मामलों में चंद्राबाबू नायडू पार्टी नेताओं से मिलने जा रहे थे।

पुलिस का आरोप
पुलिस ने कहा कि अगर वे नायडू को जाने देगें तो इससे निकाय चुनाव प्रभावित हो सकता है। इसलिए वहां पहुंचने से पहले ही उन्हें एयरपोर्ट पर रोक दिया गया। पुलिस ने यह भी दावा किया कि चुनाव प्रचार में लोगों के शामिल होने से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। इन कारणों से उन्हें हिरासत में लिया गया है।

ये भी पढ़ेंः कश्मीर से मुंबई वाया दिल्ली, हिंदुओं के विरुद्ध ये विदेशी साजिश तो नहीं?

नायडू ने किया प्रतिकार
मिली जानकारी के अनुसार नायडू ने हिरासत में लेते समय पुलिसकर्मियों से कहा कि उन्हें जाने से रोका नहीं जा सकता। वे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हैं और विपक्ष के प्रमुख नेता भी हैं। लोकतंत्र के खिलाफ उठाये जा रहे कदमों का विरोध करना उनका अधिकार है। इस घटना के बाद चंद्राबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी ने राज्य सरकार की आलोचना की है। पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी और आईएसआर कांग्रेस पार्टी पर बदले की राजनीति करने का आरोप लगया है।

15 जून 2020 को भी ली गई थी तलाशी
बता दें कि 15 जून 2020 को भी नायडू को विजयवाड़ा के गन्नवरम एयर पोर्ट पर तलाशी से गुजरना पड़ा था। उन्हें विमान तक जाने के लिए वीआईपी सुरक्षा से भी वंचित कर दिया गया था। आम यात्रियों की तरह उन्हें बस में यात्रा करनी पड़ी थी। साथ ही एक सुरक्षा गार्ड ने उनकी तलाशी ली थी। इस घटना की भी टीडीपी ने तीखी आलोचना की थी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.