Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने सांसद डॉ. दिनेश शर्मा को बनाया महाराष्ट्र चुनाव का प्रभारी

भाजपा ने पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा के सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा को महाराष्ट्र का लोकसभा चुनाव प्रभारी बनाया है।

165

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व उप मुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) और राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा (Rajya Sabha MP Dr. Dinesh Sharma) को भाजपा (BJP) ने महाराष्ट्र (Maharashtra) का चुनाव प्रभारी (Election Incharge) नियुक्त किया है। डॉ. शर्मा अपने चुनाव प्रबंधन, संगठन क्षमता, पार्टी के प्रति समर्पण एवं दूर दृष्टि के लिए जाने जाते हैं।

महाराष्ट्र से 48 सांसद चुने जाने हैं और भाजपा का 400 पार का लक्ष्य भी है। डॉ. शर्मा वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की विस्तारक योजना के राष्ट्रीय संयोजक भी है और पीएम मोदी के 400 पर के लक्ष्य को पूरा करने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Fire: रायपुर रेलवे स्टेशन के दो स्टॉल में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

डॉ. दिनेश शर्मा गुजरात प्रदेश के प्रभारी रह चुके हैं, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ सदस्यता महा अभियान के भी संयोजक थे। जिसमें सदस्यता का विश्व रिकॉर्ड बना और सदस्यता के मामले में भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी। डॉक्टर दिनेश शर्मा दो बार महापौर रहे और रिकार्ड मतों से उन्होंने लखनऊ का चुनाव जीता। बाद में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और नेता सदन के रूप में उल्लेखनीय काम किया।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.