केजरीवाल को जेल, Punjab में खेल! जानिये, भाजपा ने आम आदमी पार्टी को कैसे दिया दोहरा झटका

इन दिनों जहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब नीति घोटाले में जेल में हैं, वहीं लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में उनकी पार्टी को बड़ा झटका लग गया है।

106

Punjab: भारतीय जनता पार्टी (B J P) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) को दोहरा झटका दिया है। आप के जालंधर के सांसद सुशील कुमार रिंकू और जालंधर पश्चिमी से विधायक शीतल अंगुराल को भाजपा में शामिल(Jalandhar MP Sushil Kumar Rinku and Jalandhar West MLA Sheetal Angural join BJP) हो गए हैं। दोनों नेताओं ने यहां भाजपा मुख्यालय(BJP Headquarters) में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इन नेताओं ने दिलाई सदस्यता
इन दोनों को भाजपा महासचिव विनोद तावड़े और पंजाब प्रदेश के पार्टी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर आयोजित संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, “भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। हर क्षेत्र से जुड़े लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं और परिवार का हिस्सा बन रहे हैं। सुशील कुमार रिंकू और शीतल अंगुराल का मैं स्वागत करता हूं।”

अमित शाह की कार्यशैली से प्रभावित होकर लिया निर्णय
भाजपा में शामिल होने के बाद सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली से काफी प्रभावित हुए हैं। भाजपा में शामिल होने से पहले शीतल अंगुराल ने कहा कि अब आम आदमी पार्टी को बेनकाब करने का समय आ गया है। आप ने पंजाब के लोगों से झूठ बोला है। मैं जल्द ही सबूत लाऊंगा।

Land Jihad in Bhayandar: बालेशाह पीर दरगाह के खिलाफ दायर याचिका पर बॉम्बे उच्च न्यायालय सख्त, ट्रस्ट के साथ ही इन विभागों को भेजा नोटिस

रिंकू सांसद तो अंगुराल हैं विधायक
सुशील कुमार रिंकू जालंधर से आप के 2023 से सांसद हैं और पिछले एक साल से क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसके पहले वे 2017 में कांग्रेस से सांसद थे। 2022 में रिंकू कुमार काे शीतल अंगुराल ने हराया था। फिलहाल, शीतल अंगुराल जालंधर पश्चिमी से आप के विधायक हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.