Politics of MP: मध्य प्रदेश में मंत्रियों को हुआ विभागों का आवंटन, मुख्यमंत्री ने अपने पास रखा गृह विभाग

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की मोहन सरकार में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है।

182

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) मंत्रिमंडल विस्तार (Cabinet Expansion) के पांच दिन बाद मंत्रियों (Ministers) को विभागों (Departments) का आवंटन कर दिया गया है। इनमें कैलाश विजयवर्गीय को नगरीय प्रशासन और प्रहलाद पटेल को पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेदारी मिली है, जबकि उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को वित्त, राजेंद्र शुक्ला को लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा दिया गया है। वहीं, गृह विभाग मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वयं अपने पास रखा है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शनिवार देर रात आदेश जारी किया है।

अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार द्वारा राज्यपाल के आदेशानुसार उक्त आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसम्पर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन, खनिज साधन, लोक सेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय एवं ऐसे समत्स विभाग जो किसी अन्य मंत्री नहीं सौंपे गए हैं, वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यादव के पास रहेंगे।

यह भी पढ़ें- Mann Ki Baat: 2023 का आखिरी ‘मन की बात’ कार्यक्रम आज, पीएम मोदी करेंगे इन बातों का जिक्र

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी और उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा विभाग का आवंटन किया गया है। इसके अलावा, कुंवर विजय शाह को जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग मिला है।

कैबिनेट मंत्री
कैलाश विजयवर्गीय को नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य विभाग, प्रहलाद सिंह पटेल को पंचायत एवं ग्रामीम विकास तथा श्रम विभाग, राकेश सिंह को लोक निर्माण विभाग, करण सिंह वर्मा को राजस्व, उदय प्रताप सिंह को परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिली है।

संपत्तिया उईके को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, तुलसीराम सिलावट को जल संसाधन, एदल सिंह कंषाना को किसान कल्याण एवं कृषि विकास, निर्मला भूरिया को महिला एवं बाल विकास, गोविंद सिंह राजपूत को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, विश्वास सारंग को खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता, नारायण सिंह कुशवाह को सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण, नागर सिंह चौहान को वन, पर्यावरण, अनुसूचित जाति कल्याण, प्रद्युम्न सिंह तोमर को ऊर्जा, राकेश शुक्ला को नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, चेतन्य काश्यप को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, इंदर सिंह परमार को उच्च शिक्षा, आयुष, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार (केवल तकनीकी शिक्षा) विभाग आवंटित किया गया है।

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
वहीं, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमन्तु कल्याण, धर्मेन्द्र सिंह लोधी को संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्थ, दिलीप जायसवाल को कुटीर एवं ग्रामोद्योग, गौतम टेटवाल को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार (केवल कौशल विकास एवं रोजगार), लखन सिंह पटेल को पशुपालन एवं डेयरी, नारायण सिंह पंवार को मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

राज्यमंत्री
इसी प्रकार राज्यमंत्रियों में नरेन्द्र शिवाजी पटेल को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, प्रतिमा बागरी को नगरीय विकास एवं आवास, दिलीप अहिरवार को वन एवं पर्यावरण तता राधा सिंह को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग आवंटित किया गया है। (Politics of MP)

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.