दिल्ली झारखंड यात्रा सुखद, बैजनाथ ज्योतिर्लिंग की यात्रा करनी हो तो यह अवश्य पढ़ें

भारत के शहरों और धार्मिक स्थलों को हवाई मार्ग से जोड़ने का अभिनव कार्य चल रहा है। यह कार्य आगामी काल में पर्यटन और स्थानीय लोगों की यात्रा की महत्वपूर्ण कड़ी होगा।

122

झारखंड स्थित ज्योतिर्लिंग बैजनाथ को वायुमार्ग से जोड़ने के लिए हाल ही में शुरू किए गए देवघर एयरपोर्ट पर उड़ानें शुरू हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 जुलाई को देवघर एयरपोर्ट राष्ट्र को समर्पित किया था। शनिवार राजधानी दिल्ली से भी देवघर हवाई मार्ग से जुड़ जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद कैप्टन राजीव प्रताप रूडी आज इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 6191 को दिल्ली से देवघर लेकर जाएंगे। यह दिल्ली-देवघर की पहली उड़ान होगी।

इंडिगो की यह फ्लाइट शनिवार दोपहर 1:00 बजे रवाना होगी और 2:45 बजे देवघर एयरपोर्ट पर उतरेगी। इस विमान में रूडी के साथ कैप्टन आशुतोष शेखर भी विमान का संचालन करेंगे। यह दिल्ली से देवघर की पहली व्यावसायिक उड़ान होगी।

ये भी पढ़ें – तो निहार का साथ बदल देगी बात, एकनाथ शिंदे ने की किलेबंदी!

हर साल लाखों पर्यटक देवघर में बाबा बैजनाथ के दर्शन को पहुंचते हैं। सावन में यहां लाखों शिवभक्त पहुंचते हैं। देवघर एयरपोर्ट से झारखंड के अलावा बिहार के पड़ोसी जिलों को भी सुविधा होगी। भविष्य में देवघर एयरपोर्ट पूर्वी भारत के महत्वपूर्ण एयरपोर्ट्स में से एक होगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.