Congress Leader ए के एंटनी के बेटे का भाजपा में बढ़ा कद, सौंपी गई ये जिम्मेदारी

गुजरात दंगों और प्रधानमंत्री मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री विवाद के बाद पर कांग्रेस के रुख को देखते हुए उन्होंने जनवरी में पार्टी छोड़ दी थी और वे भाजपा में शामिल हो गए।

276

देश के पूर्व रक्षा मंत्री एवं कांग्रेस नेता ए. के. एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। अनिल एंटनी को पिछले महीने ही राष्ट्रीय सचिव बनाया गया था।

पिता एके एंटनी थे कांंग्रेस के दिग्गज नेता
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं में शुमार ए.के. एंटनी के पुत्र अनिल एंटनी एक समय में कांग्रेस के नेता थे और केरल कांग्रेस के चर्चित चेहरों में शामिल थे। लेकिन गुजरात दंगों और प्रधानमंत्री मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री विवाद के बाद पर कांग्रेस के रुख को देखते हुए उन्होंने जनवरी में पार्टी छोड़ दी थी और वे भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा से जुड़ते ही उन्हें पार्टी में राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई। अब उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं में स्थान दिया गया है। बताया जा रहा है कि केरल में भाजपा को मजबूत करने के लिए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.