Rajasthan: मुख्यमंत्री गहलोत का न्यायपालिका पर बड़ा हमला! जानिये, क्या कहा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 30 अगस्त को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ज्यूडिशरी में बड़े करप्शन हो रहे हैं।

187

विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 30 अगस्त को न्यायपालिका में बड़े करप्शन का आरोप लगाया। गहलोत ने कहा कि न्यायपालिका में बड़े करप्शन हो रहे हैं। मैंने सुना है कि वकील पहले जजमेंट लिखकर ले जाते हैं और वही जजमेंट कोर्ट का भी आता है। यह ज्यूडिशरी में क्या हो रहा है, चाहे लोअर कोर्ट का मामला हो या फिर अपर कोर्ट का, हालत बहुत गंभीर है। देश के लोगों को इस बारे में सोचना चाहिए।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 30 अगस्त को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ज्यूडिशरी में बड़े करप्शन हो रहे हैं, आज से 25 साल पहले मुख्यमंत्री की सिफारिश पर जज बनते थे। मैं भी केंद्रीय मंत्री रहा हूं। मैंने भी कई लोगों की सिफारिश की होगी और मेरी सिफारिश पर भी कई जज बने होंगे, लेकिन जज बनने के बाद मैंने उनसे कभी भी बातचीत नहीं की, मेरा उस तरह का आचरण कभी नहीं रहा है।

लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के पक्षधर
मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव साथ होने के सवाल पर कहा कि इसमें कोई परेशानी नहीं है। हमारी तैयारी पूरी है, केंद्र सरकार तो कुछ भी बोलती है और कुछ भी करती है। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि मोदी राज से जनता परेशान है, इन लोगों ने संविधान की धज्जियां उड़ाकर रखी है। ज्यूडिशरी, ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स सब दबाव में कम कर रहे हैं। गहलोत ने कहा कि ईडी और सीबीआई सीधे लोगों के घरों में घुस रही है, जबकि जाने से पहले नोटिस देना होता है। गहलोत ने कहा कि मैं ईडी सीबीआई और इनकम टैक्स के अधिकारियों से पूछना चाहता हूं कि आप क्या मुंह लेकर अपने घर में जाते हों आपका भी परिवार है कैसे अपने परिवार से आंख मिलाते हो, इन्हें अपनी अंतरात्मा से भी पूछना चाहिए। एजेंसियों के अधिकारियों को केंद्र सरकार से दो टूक बात करनी चाहिए कि वे इस तरह के आदेश नहीं मानेंगे।

मणिपुर : कुकी उग्रवादियों ने की मैतेई किसानों पर गोलीबारी, दो लोगों की मौत, 9 घायल

करप्शन के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति बनाने की जरुरत
गहलोत ने कहा कि हम जांच एजेंसियों का सम्मान करते हैं, जांच एजेंसियां होनी चाहिए, देश में करप्शन के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति बनाए रखने के लिए एजेंसियां जरूरी है लेकिन केंद्र सरकार ने इन एजेंसियों की साख खराब कर दी है। भाजपा के वरिष्ठ विधायक कैलाश मेघवाल की ओर से केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि कैलाश मेघवाल के आरोप सही है, हमें पता चला है कि अर्जुन राम मेघवाल के समय बड़े करप्शन हुए थे। तब उन्हें फाइलों में दबा दिया गया था। इन लोगों ने हाईकोर्ट से स्टे ले रखा है। इन्होंने किसी की परवाह नहीं की है। मैं कभी किसी के पीछे नहीं पड़ता हूं मैं कभी भी न्यायपालिका, आरपीएससी, एसीबी में हस्तेक्षप नहीं किया है मेरी ऐसी फितरत कभी नहीं रही है।

भाजपा पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदुओं के लिए जितना हमारी सरकार ने किया है, उतना किसी सरकार में नहीं हुआ है। हमारी सरकार ने गौ माता के लिए 3000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जबकि वसुंधरा सरकार ने 500 करोड रुपये खर्च किए थे। लंपी रोग से मरने वाली गायों के मालिकों को 40 हजार रुपये दे रहे हैं। गोविंद देव जी मंदिर में 100 करोड रुपये कॉरिडोर बनवा रहे हैं, पहला संस्कृत विश्वविद्यालय हमने बनवाया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.