समृद्धि महामार्ग पर हो रहे हादसों का अध्ययन किया जाएगा: एकनाथ शिंदे

समृद्धि महामार्ग पर हो रही दुर्घटनाओं को लेकर सरकार गंभीर है। हादसों के कारणों को लेकर शीघ्र ही बड़े कदम उठाए जाएंगे।

132
समृद्धि महामार्ग दुर्घटना

समृद्धि महामार्ग को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वहां हो रहे हादसों का विशेषज्ञों की समिति नियुक्त कर अध्ययन किया जाएगा। इसके बाद उनकी सूचनाओं को प्राथमिकता से अमल में लाया जाएगा। राज्य सरकार में मंत्री गिरीश महाजन ने बताया कि समृद्धि महामार्ग हादसे की घटना में सभी मृतकों का रविवार को बुलढ़ाणा में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शनिवार को बुलढ़ाणा जिले में समृद्धि महामार्ग पर देऊलगांव राजा के समीप हुई निजी बस दुर्घटना स्थल का दौरा किया। इसके बाद शिंदे और फडणवीस जिला अस्पताल में जाकर घायल यात्रियों से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री शिंदे ने पत्रकारों को बताया कि इस दुर्घटना में 26 लोगों की मौत हुई है और आठ लोग घायल हुए हैं।

समृद्धि महामार्ग पर दुर्घटना दुर्दैवी
एकनाथ शिंदे ने कहा कि समृद्धि मार्ग पर यह हादसा बहुत ही दुर्दैवी है। समृद्धि हाइवे पर दुर्घटनाएं जादा गति और चालकों को नींद की झपकी आदि से भी होती है, ऐसे हादसे न हो, इसके लिए ध्यान रखना बहुत जरूरी है। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जो जरूरी होगा वह सब प्राथमिकता से किया जाएगा। सीएम ने बताया कि घटना होने के बाद प्रशासन तत्काल मौके पर पहुंचा लेकिन बस का मुख्य दरवाजा बंद होने की वजह से यात्री बाहर नहीं निकल सके, इसलिए मृतकों की संख्या में वृद्धि हुई है। इसके आगे निजी बस में जादा यात्री ले जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें – शिंदे-फडणवीस सरकार को मिली पप्पू की चुनौती, आदित्य ठाकरे ने अपने लिये क्यों ऐसा कहा?

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.