शिंदे-फडणवीस सरकार को मिली पप्पू की चुनौती, आदित्य ठाकरे ने अपने लिये क्यों ऐसा कहा?

शिंदे-फडणवीस सरकार पर उद्धव ठाकरे की शिवसेना लगातार हमलावर है। मनपा चुनाव न कराए जाने और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आदित्य ठाकरे ने मोर्चा निकाला था।

125
आदित्य ठाकरे मनपा मोर्चा

महाराष्ट्र की शिंदे-फडणवीस सरकार (Shinde Fadnavis Government) को नई चुनौती मिली है। जो शिवसेना (यूबीटी) के नेता ने दी है। शिवसेना (यूबीटी) ने मनपा (BMC) और राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए आंदोलन किया। इस आंदोलन में नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि, आप मुझे पप्पू कहते है नां, तो चलो इस पप्पू का आहवान स्वीकार करो।

मुंबई महानगर पालिका (BMC) पर किया गया आंदोलन शिंदे-फडणवीस सरकार को घेरने के लिए किया गया था। इसमें शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे के नेतृत्व में मोर्चा निकाला गया। जिसमें पार्टी के नेता, उपनेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। इस आंदोलन में मनपा चुनावों का मुद्दा, भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया गया, लेकिन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर खास निशाना साधा गया।

मनपा के प्रशासक पर प्रहार
आदित्य ठाकरे ने अपने संबोधन में मनपा के प्रशासक पर प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि, वे मात्र खोखा सरकार का ही फोन लेते हैं। सामान्य जनों की आवाज उन्हें सुनाई नहीं पड़ती। बिल्डर और ठेकेदार बनकर आनेवालों के लिए गलीचा बिछाया जाता है। इस खोखे सरकार के भ्रष्टाचार की पूरी जानकारी नए राज्यपाल को दी गई है। राज्यपाल से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। परंतु, उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। हम फिर राज्यपाल के पास जाएंगे। जैसे मुंबई मनपा पर एसआईटी जांच की जा रही है, वैसे ही ठाणे, पुणे, नागपुर, औरंगाबाद मनपा की जाए।

ये भी पढ़ें – राहुल कनाल के शिवसेना में प्रवेश पर मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा, काम करने से लोग जानते हैं

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.