UP Budget: पेपरलेस बजट नए उत्तर प्रदेश में रामराज्य की आधारशिला बनेगा: मुख्यमंत्री योगी

उत्तर प्रदेश के बजट 2024-25 के सदन में प्रस्तुत करने से पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मुख्यमंत्री से भेंट की। इसके बाद मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री सदन पहुंचे।

117

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा कि पेपरलेस बजट (Paperless Budget) नए उत्तर प्रदेश (New Uttar Pradesh) में रामराज्य (Ramrajya) की आधारशिला बनेगा। दरअसल, उत्तर प्रदेश के बजट 2024-25 के सदन में प्रस्तुत होने के पूर्व सोमवार को सुबह वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना (Finance Minister Suresh Kumar Khanna) से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भेंट हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया (Social Media) एक्स पर लिखा- आज सदन में उनके द्वारा प्रस्तुत किया जाने वाला पेपरलेस बजट नए उत्तर प्रदेश में रामराज्य की आधारशिला बनेगा। जय श्रीराम!

सीएम योगी और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा पहुंच चुके हैं। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना आज सदन में यूपी सरकार का बजट प्रस्तुत कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बजट 2024-25 के सदन में प्रस्तुत करने से पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मुख्यमंत्री से भेंट की। इसके बाद मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री सदन पहुंचे।

यह भी पढ़ें- Kunal Raut: पीएम मोदी के पोस्टर पर कालिख पोतना पड़ा भारी, युवा कांग्रेस के कुणाल राउत गिरफ्तार 

राज्य के लोगों के लिए समृद्धि लाएगा ये बजट: सुरेश खन्ना
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि वर्ष 2024-25 योगी सरकार का बजट राज्य के लोगों के लिए समृद्धि लाएगा। यह विकास को गति देगा और वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आगे बढ़ेगा। हम चुनाव के लिए हमेशा तैयार हैं। हर क्षेत्र की जरूरतों के हिसाब से उसका ख्याल रखा गया है। इससे पहले वित्त मंत्री ने लखनऊ में अपने आवास पर पूजा-अर्चना की। इसके बाद सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत्।। वर्ष 2024-25 के बजट प्रस्तुति के पूर्व आराध्य से सभी के मंगल की कामना की।

बजट में महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों पर फोकस किया गया है। इसका आकार का करीब 7.70 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है जो कि अब तक का सबसे बड़ा बजट है।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.