Chief Minister: मोहन यादव और विष्णु देव आज लेंगे सीएम पद की शपथ, ये बड़ी हस्तियां भी रहेंगी उपस्थित

शपथ ग्रहण समारोह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) की गरिमामय उपस्थिति में होगा। शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

1053

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और छत्तीसगढ़ में आज मुख्यमंत्री (Chief Minister) के रूप में डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) और विष्णु देव साय शपथ लेंगे। मध्य प्रदेश भाजपा विधायक दल के नेता डॉ. मोहन यादव पूर्वाह्न 11:30 बजे भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में राज्य की कमान संभालेंगे। शपथ ग्रहण समारोह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) की गरिमामय उपस्थिति में होगा। शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होगा समारोह
डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री, राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी प्रातः 11 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। डॉ. यादव उनकी अगवानी करेंगे। यहां से वो सीधे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम लाल परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचेंगे।

ये मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल
डॉ. मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह, नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, मेघालय के मुख्यमंत्री कोंराड संगमा, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस और अजीत पवार एवं नगालैंड के उप मुख्यमंत्री वाई. पैटन भी शामिल होंगे।

ये हस्तियां होंगी शामिल
अग्रवाल ने बताया कि अमित शाह एवं जगत प्रकाश नड्डा प्रातः 10ः50 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोनों नेता सवा 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह स्थल पहुंचेंगे। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्गमंत्री नितिन गडकरी और केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

पीएम मोदी की उपस्थिति में साय लेंगे शपथ
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में शपथ लेगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय छत्तीसगढ़ और भाजपा विधायक दल के नेता विष्णुदेव साय (Vishnu Dev Sai) ने अपने एक्स हैंडल पर साझा की है।

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कार्यालय के एक्स हैंडल पर साझा की गई सूचना के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नई सरकार आज शाम चार बजे शपथ लेगी। शपथ ग्रहण समारोह राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित होगा।

शाह और नड्डा भी होंगे शामिल
आज शाम छत्तीसगढ़ की कमान संभालने जा रहे साय ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने रायपुर आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताते हुए यह खुशी एक्स पर साझा की है। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश की जनता को भी आमंत्रित किया है।

यह भी पढ़ें – Terrorist Tttack: भारतीय संसद पर आतंकी हमले की 13वीं वर्षी में पीएम ने वीर सपूतों की दी श्रद्धांजलि

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.