Cabinet Expansion: छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार आज, राजभवन में 9 मंत्री लेंगे शपथ

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद सीएम विष्णु देव की नई कैबिनेट का विस्तार शुक्रवार (22 दिसंबर) को होगा।

191

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में आज मंत्रिमंडल (Cabinet) का विस्तार होगा। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) ने दी है। मुख्यमंत्री साय ने विधानसभा परिसर में मीडिया कर्मियों को बताया कि राजभवन (Raj Bhavan) में नौ विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर साय ने कहा, ”हमारे मंत्रिमंडल के नए सदस्य शुक्रवार को 12:45 बजे राजभवन में शपथ लेंगे। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन (Governor Vishwabhushan Harichandan) राजभवन में 9 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, 9 विधायकों में एक महिला विधायक भी शामिल है। दिल्ली से कैबिनेट मंत्रियों के नाम फाइनल होने के बाद यह जानकारी राजभवन को भेज दी गई।

यह भी पढ़ें- Jharkhand Naxal Attack: माओवादियों ने विस्फोट से उड़ाया रेलवे ट्रैक, टला बड़ा हादसा

ये विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ
मंत्रिमंडल में विधायक बृजमोहन अग्रवाल, केदार कश्यप, रामविचार नेताम, दयाल दास बघेल, लक्ष्मी राजवाड़े, श्याम बिहारी जयसवाल, टंक राम वर्मा, ओपी चौधरी और लखन लाल दिवांगन के नाम शामिल हैं। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद, विधायक समेत कई नेता शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के 9 दिन बाद कैबिनेट विस्तार हो रहा है। रामविचार नेताम छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर भी हैं। रमन सिंह को छत्तीसगढ़ विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया है।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.