छह राज्यों की 7 सीटों पर उपचुनावः अब तक घोसी में 9.12, बागेश्वर में 10.2 फीसदी मतदान

सबसे ज्यादा चर्चा में उत्तर प्रदेश की घोसी सीट है। यहां से भाजपा (B J P) के दारा सिंह चौहान मैदान में हैं।  इसके अलावा उत्तराखंड की बागेश्वर सीट भी महत्वपूर्ण है। यहां भाजपा और कांग्रेस (Congress) के बीच मुख्य मुकाबला है।

220

देश के छह राज्यों की सात विधानसभा (Assembly) सीटों पर उपचुनाव (By-elections) के लिए 05 सितंबर को सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। इनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, झारखंड, केरल और त्रिपुरा की सीटें शामिल हैं। इन में सबसे ज्यादा चर्चा में उत्तर प्रदेश की घोसी सीट है। यहां से भाजपा (B J P) के दारा सिंह चौहान मैदान में हैं।  इसके अलावा उत्तराखंड की बागेश्वर सीट भी महत्वपूर्ण है। यहां भाजपा और कांग्रेस (Congress) के बीच मुख्य मुकाबला है। अन्य सीटों पर भाजपा और क्षेत्रीय दलों के बीच संघर्ष है।

घोसी विस उपचुनाव
यूपी के मऊ जनपद की घोसी (Ghosi) विधानसभा के उपचुनाव हेतु प्रातः सात बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम दो घंटे में यानी सुबह नौ बजे तक 9.12 प्रतिशत मतदान हुआ।

बागेश्वर विधानसभा
उत्तराखंड में बागेश्वर (Bageshwar) विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सुबह नौ बजे तक 10.2 फीसद मतदान हुआ है। मुख्यमंत्री ने बागेश्वर की जनता से ‘पहले मतदान, फिर जलपान की अपील की है। शाम सात बजे तक यहां वोटिंग होगी। यहां के एक लाख, 18 हजार, 225 मतदाता अपना प्रतिनिधि चुनेंगे । यहां कुल पांच उम्मीदवार मैदान में है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया में पोस्ट में लिखा है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का सदुपयोग करें। बागेश्वर की विकासयात्रा को अविराम जारी रखने में अपना बहुमूल्य योगदान दें। यहां से भाजपा के पार्वती दास, कांग्रेस के बसन्त कुमार, समाजवादी पार्टी के भगवती प्रसाद, उत्तराखंड क्रांतिदल के अर्जुन कुमार देव, उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी के भगवत कोहली सहित पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। परिणाम आठ सितंबर को घोषित किया।जाएगा।

मतदान केंद्रों पर दिखी कतार
त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले में धनपुर और बॉक्सानगर विधानसभा सीट पर मतदान शुरू हो चुका है। इस दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। मतदान शाम चार बजे तक होगा। पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी, झारखंड की डुमरी और केरल की पुडुपल्ली सीट पर भी मतदान केंद्रों में लोगों की कतार लगी हुई है। अभी तक सभी जगह से आमतौर पर मतदान के दौरान किसी भी तरह की रुकावट या हिंसा की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें –अमेरिकी मिसेस प्रेसिडेंट बीमार, बाइडेन का ‘जी’ अधर मे

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.