Rajasthan Assembly Election: कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा की पांचवीं लिस्ट जारी; देखें पूरी सूची

भाजपा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए पांचवीं सूची जारी कर दी है। इसमें 15 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं।

1308

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 (Rajasthan Assembly Election 2023) के लिए भाजपा (BJP) ने अपने उम्मीदवारों (Candidates) की पांचवीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में 15 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। वहीं, दो उम्मीदवारों के टिकट भी बदले गए हैं। लिस्ट के अनुसार, भाजपा ने बेरोजगार युवाओं को एकजुट कर लड़ने वाले उपेन यादव को मैदान में उतारा है। वहीं, कोलायत से टिकट बदल दिया गया है। यहां भाजपा ने देवी सिंह भाटी की बहू की जगह उनके पोते को टिकट (Tickets) दिया है।

चुनाव से पहले भाजपा का कुनबा और बढ़ गया है। दरअसल, कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक गिर्राज मलिंगा, धौलपुर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रवि पचौरी, आम आदमी पार्टी यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सिंह बराड़ और कई अन्य नेता केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।

इसके अलावा जयपुर में वसुंधरा राजे के करीबी बाबू सिंह राठौड़, प्रह्लाद गुंजल और विजय बंसल को भी टिकट दिया गया है।

यह भी पढ़ें- बिहार में गरजे अमित शाह, कहा- सत्ता का सुख भोगने के लिए लालू की गोद में जा बैठे हैं नीतीश

यहां देखें लिस्ट- 

भाजपा की पांचवीं सूची में हनुमानगढ़ से अमित चौधरी, कोलायत से अंशुमान सिंह भाटी, सरदारशहर से राजकुमार रिणवा, शाहपुरा से उपेन यादव, सिविल लाइंस से गोपाल शर्मा, किशनपोल से चंद्रमोहन बटवाड, आदर्शनगर से रवि नैय्यर, भरतपुर से विजय बंसल, नीरजा राजाखेड़ा से अशोक शर्मा, मसूदा से अभिषेक सिंह, शेरगढ़ से बाबू सिंह राठौड़, मावली से केजी पालीवाल, पीपल्दा से प्रेमचंद गोचर, कोटा उत्तर से प्रहलाद गुंजल, बारां अटरू (एससी) से राधेश्याम बैरवा को जगह दी गई है।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.