भाजपा चलाएगी विजय संकल्प अभियान! जानिये, क्या है चुनावी रणनीति

मध्य प्रदेश में भाजपा की बैठक में चुनावी अभियान को लेकर रणनीति तय की गई। अमित शाह ने प्रदेश में चुनाव को लेकर विजय संकल्प अभियान शुरू करने की बात कही।

113

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 11 जुलाई की रात भोपाल प्रवास के दौरान यहां भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में चुनावी अभियान को लेकर रणनीति तय की गई। उन्होंने प्रदेश में चुनाव को लेकर विजय संकल्प अभियान शुरू करने की बात कही।

करीब दो घंटे चली बैठक के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि बैठक में केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने आगामी विधानसभा चुनाव में विजय की रणनीति के साथ पार्टी की तैयारियों पर गहराई से मंथन किया। बैठक में विजय संकल्प अभियान शुरू करने की बात अमित शाह ने कही। शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए विजय संकल्प अभियान शुरू करेगी। इस अभियान में पार्टी पूरी ताकत के साथ जुटेगी।

ये नेता रहे उपस्थित
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 11 जुलाई रात करीब आठ बजे भोपाल आए और यहां मध्यप्रदेश भाजपा नेताओं के साथ अहम बैठक की। बैठक में शाह के साथ केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, अश्विनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेन्द्र सिंह तोमर, शिवप्रकाश, अजय जामवाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मौजूद रहे। देर रात करीब 11.30 बजे बैठक लेने के बाद अमित शाह दिल्ली रवाना हो गए।

पत्रकार कल्याण कोष समिति के सदस्य चुने गये ‘हिन्दुस्थान पोस्ट’ के संपादक स्वप्निल सावरकर

मुख्यमंत्री चौहान ने दी केंद्रीय गृह मंत्री शाह को विदाई
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को देर रात्रि स्टेट हैंगर पर भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश के गृह मंत्री और मिनिस्टर इन वेटिंग डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सांसद वीडी शर्मा, राज्य मंत्री परिषद के सदस्य, सार्वजनिक उपक्रमों के पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। गृह मंत्री शाह के साथ केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी रवाना हुए।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.