PM मोदी के परिवार पर सवाल उठाने पर वीडी का पलटवार, लालू के परिवारवाद पर कही ये बात

आरजेडी प्रमुख लालू यादव द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार पर सवाल उठाए जाने पर भाजपा सांसद विष्णदत्त शर्मा ने पलटवार किया है।

96

PM: राजनीति में सक्रिय परिवारवादी पार्टियों के लालू यादव(Lalu Yadav) जैसे नेता अपने ही परिवार में उलझे रहते हैं। वे सिर्फ अपने ही बेटे-बेटियों और परिवारजनों(own sons, daughters and family members) के भविष्य के बारे में सोचते हैं। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) अपने हर संबोधन की शुरुआत ’मेरे परिवारजनों’ शब्द से करते है। वो पूरे देश को ही अपना परिवार मानते हैं। इसलिए भाजपा(B J P) ने पूरे देश में ’मोदी का परिवार’ अभियान (Modi’s family campaign)शुरू किया है। इंडी गठबंधन मोदी का परिवार ढूंढेगा तो भारत के हर परिवार में जाना होगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को मीडिया को बाइट देते हुए कही।

देश के लिए काम करते हैं प्रधानमंत्री
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए पूरा देश उनका परिवार है और मोदी उसी परिवार के लिए समर्पित होकर काम कर रहे हैं। उनके जीवन का एक-एक पल और एक-एक क्षण भारत माता के लिए, देश और समाज के लिए और गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित है। जबकि लालू यादव जैसे नेता सिर्फ अपने बेटे के लिए सोचते हैं और उसी के लिए काम करते हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री का विजन है-’वसुधैव कुटुम्बकम’। प्रधानमंत्री के लिए सारी दुनिया ही एक परिवार है और यही भारतीय संस्कृति भी कहती है। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोनाकाल में साबित भी किया है। उन्होंने लोगों की जान बचाने के लिए दुनिया के अनेक देशों को कोरोना वैक्सीन और दवाएं भेजी, जिनमें कई मुस्लिम देश भी शामिल हैं।

क्यों किया भगवान राम का अपमान, जनता को बताएं राहुल
विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि राघोगढ़ की जनता दिग्विजय सिंह से यह पूछ चुकी है कि क्यों जनता के साथ छल-कपट किया, क्यों रामलला का अपमान किया? राहुल गांधी आज राघौगढ़ में हैं और आज राघौगढ़ समेत पूरे प्रदेश की जनता राहुल गांधी से यह पूछ रही है कि कांग्रेस ने भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का बहिष्कार क्यों किया? उन्होंने कहा कि जो भगवान राम हर भारतीय के हृदय में विराजमान हैं, उनका अपमान, भारतीय संस्कृति का अपमान कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की राजनीति के आधार हैं। राहुल गांधी की यात्रा विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश में विधानसभा क्षेत्रों से गुजरी कांग्रेस का बंटाढार हो गया था। देश विरोधी चरित्र वाले लोगों को जनता ने नकार दिया है।

प्रदेश में रामराज्य हो, इसलिए रामलला का अशीर्वाद लेने गए मंत्री
विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि लाखों लोगों के बलिदान और 500 वर्षों के इंतजार के बाद 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। जिसके बाद सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सरकार के सभी मंत्री अयोध्या गए हैं। प्रदेश में रामराज्य हो और गुड गवर्नेंस का लाभ प्रदेश की जनता को मिले, इसके लिए मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री श्री रामलला के दर्शन करने गए हैं। भविष्य में पार्टी के सभी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी अयोध्या जाएंगे।

Jammu & Kashmir: सेना के चेतक हेलीकॉप्टर की गांव में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, जानें क्या है कारण

हर बूथ बनेगा मोदी बूथ
विष्णुदत्त शर्मा ने कहा आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी हर बूथ पर चुनाव लड़ेगी और प्रदेश का हर बूथ मोदी बूथ बनेगा। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा करेंगे और डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को 370 कमल के फूलों की माला पहनाकर इतिहास बनाएंगे।

किसानों की हरसंभव सहायता करेगी प्रदेश सरकार
विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र खजुराहो समेत बुंदेलखंड के कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई है, जिससे कई गांव प्रभावित हुए हैं। किसानों को हुए नुकसान के बारे में मुख्यमंत्री और प्रशासन के अधिकारियों से मेरी बातचीत हुई है। नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। उसके बाद किसानों को उचित राहत देने का काम प्रदेश सरकार करेगी, उनकी हरसंभव सहायता करेगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.