भाजपा महा-जनसंपर्क अभियान पर भाजपा, एक लोकसभा में पांच लाख तक पहुंचने का लक्ष्य

भाजपा ने चुनावी रणनीति पर कार्य प्रारंभ कर दिया है। इसके लिए रैली, सभा और जनसंपर्क का व्यापक लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

218
भाजपा महाजनसंपर्क

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मोदी सरकार को 9 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की ओर से महाराष्ट्र में 48 सभाएं आयोजित की जाएगी। इन सभाओं को भाजपा के आला नेता संबोधित करेंगे।

महाजनसंपर्क अभियान के प्रदेश संयोजक विधायक प्रवीण दरेकर और भाजपा मुंबई अध्यक्ष विधायक आशीष शेलार ने बुधवार को बताया कि 31 मई से 30 जून तक पूरे महीने महाजनसंपर्क कार्यक्रम चलने वाले हैं। इस दौरान देश भर में 51 रैली, 500 से अधिक सभाएं और 600 से अधिक पत्रकार परिषद आयोजित होने वाले हैं। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में एक हजार इस तरह से सभी लोकसभा क्षेत्र में 5 लाख से अधिक विशेष परिवारों से इस अभियान के दौरान संपर्क किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – अहिल्याबाई होलकर के नाम पर होगा महाराष्ट्र का यह जिला, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की घोषणा

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.