अहिल्याबाई होलकर के नाम पर होगा महाराष्ट्र का यह जिला, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की घोषणा

भाजपा- शिवसेना युति सरकार के सत्ता आने के बाद तीसरे जिले का नाम बदला जा रहा है। इसमें अब नए जिले का नाम अहिल्या नगर होगा।

187
अहिल्याबाई होलकर

महाराष्ट्र के एक और जिले का नाम बदलेगा, अहमदनगर जिले का नाम अहिल्याबाई होलकर करने की घोषणा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने चौंडी गांव में यह घोषणा की है। इसी के साथ जिले का नाम बदलने का नौ महीनों में तीसरा निर्णय है।

अहिल्याबाई होलकर की जयंती बुधवार को थी। उनकी जन्मस्थली चौंडी में आदरांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहुंचे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिंदे ने अहमदनगर जिले का नाम बदलकर अहिल्याबाई होलकर करने की घोषणा की है।

क्या कहा फडणवीस ने…
अहमदनगर जिले का नाम बदलने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। मेरे सहयोगी राधाकृष्ण विखे पाटील, राम शिंदे, गोपीचंद पडलकर आदि ने लगातार इसका आग्रह किया। आज पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर की जयंती के अवसर पर चौंडी में आयोजित कार्यक्रम में मैंने भी भाषण में फिर से यह मांग रखी, जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने यह घोषणा कर दी। इसके लिए मैं, उनका आभारी हूं। अहमदनगर जिला अब पुण्यश्लोक अहिल्या नगर के रूप में पहचाना जाएगा। धर्म रक्षा का महान कार्य करनेवाली पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर को सरकार की ओर से यह आदरांजलि है।

ये भी पढ़ें  – नीलवंडे बांध: उपमुख्यमंत्री ने बताई महाराष्ट्र के बांध की कहानी, जन्म से पहले शुरू हुआ काम 53 साल में पूरा

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.