नीतीश कुमार को भाजपा ने बनाया, सीएम पद के लिए माने आभार; गिरिराज सिंह का बिहार के मुख्यमंत्री पर तंज

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार और लालू यादव पर तंज कसा है।

356

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Union Minister Giriraj Singh) ने सनातन (Sanatan) धर्म को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि सनातन हिंदू धर्म (Hinduism) को खत्म करने के लिए छिपा हुआ एजेंडा चलाया जा रहा है। भारत (India) देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने कंफ्यूजन पैदा किया हुआ है। उनकी राजनितिक समाज (Political Society) में कंफ्यूजन पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि ओबीसी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कानूनी मान्यता दी है। आगे उन्होंने बिहार के मुखिया नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमला बोला है। बातो-बातो में गिरिराज ने ये भी साफ कर दिया कि भाजपा (BJP) ने नीतीश कुमार के लिए दरवाजे बंद कर दिए हैं।

गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि नीतीश कुमार के पास कोई नैतिक ताकत नहीं हैं कि वे भाजपा पर कुछ भी बोलें। ‘अगर आज नीतीश कुमार हैं, तो वह भाजपा की वजह से हैं’। उन्हें भाजपा ने ही बनाया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि वे जिंदगी में कभी सीएम नहीं बन पाए होते। इन्होंने लालू यादव से हटकर पार्टी बनाई। “अगर आज नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं, तो उन्हें भाजपा का एहसान मानना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Asian Games: 17 वर्षीय पलक ने शूटिंग में रिकॉर्ड स्कोर के साथ जीता स्वर्ण, ईशा को रजत

गौरतलब हो कि लालू यादव की पार्टी से गठबंधन करने से पहले नीतीश की पार्टी का बिहार में भाजपा के साथ गठबंधन था।

भाजपा पार्टी का दरवाज नीतीश के लिए हमेशा बंद
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी साफ कर दिया है कि अगर नीतीश दोबारा भाजपा के साथ जाना चाहेंगे तो उन्हें ऐसा करने का मौका नहीं मिलेगा। गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार आए दिन लालू यादव को धमकी देते रहते हैं कि वह भाजपा के पास चले जाएंगे। लेकिन, ‘मैं साफ कर देना चाहता हूं कि भाजपा में नीतीश कुमार के लिए दरवाजे और खिड़कियां पूरी तरह से बंद हैं’। हालांकि, नीतीश पहले ही भाजपा के साथ जाने की बात को खारिज कर चुके हैं।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.