पिता ने कर ली साइकिल की सवारी और बेटी का दावा- “उत्तर प्रदेश में बनेगी भाजपा की सरकार!”

संघमित्रा मौर्या पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी हैं। उनके पिता हाल ही में सपा में शामिल हो गए हैं।

73

बदायूं से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद डॉ संघमित्रा मौर्या ने 25 जनवरी को कहा कि उत्तर प्रदेश में इस बार भी भाजपा की सरकार बनेगी। बदायूं जिले की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी चुनाव जीतेंगे।

भाजपा सांसद ने कहा कि सरकार के कामकाज से जनता संतुष्ट है। भाजपा के प्रत्याशी काफी मेहनत कर रहे हैं। संगठन के कार्यकर्ता प्रत्याशियों का पूरा सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बदायूं में भाजपा के विधानसभा के प्रत्याशियों के लिए प्रचार भी किया। बता दें कि उनके पिता स्वामी प्रसाद मौर्या हाल ही में भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुआ है अच्छा काम
संघमित्रा मौर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार में काफी काम हुए हैं। उन्होंने दावा कि बदायूं के गुन्नौर, बिसौली, सहसवान, बिल्सी तथा बदायूं सदर की सीट से भाजपा के प्रत्याशी ही विजयी होंगे।

सपा में शामिल हो चुके हैं पिता
संघमित्रा मौर्या पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी हैं। स्वामी प्रसाद ने आरोप लगाया था कि भाजपा में पिछड़ों का सम्मान नहीं है। सपा से हाल ही में भाजपा में शामिल होने वाली अपर्णा बिष्ट यादव के बारे में उन्होंने कहा कि बेटी पर सवाल उठाने वाले अब मौन क्यों हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.