भाजपा ने बदले कई राज्यों के अध्यक्ष, जानें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कई राज्यों में भाजपा के अध्यक्ष बदले हैं।

149

लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) से पहले भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया है। इसमें भाजपा ने चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों (State Presidents) को बदल दिया है। इन राज्यों को मिल गए नए अध्यक्ष, इनमें पंजाब (Punjab), झारखंड (Jharkhand), आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) और तेलंगाना (Telangana) शामिल हैं।

भाजपा ने कई प्रदेश अध्यक्ष बदले हैं। पंजाब में सुनील जाखड़, तेलंगाना में किशन रेड्डी, आंध्र प्रदेश में डी पुरंदेश्वरी और झारखंड में बाबूलाल मरांडी को कमान दी गई है। आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम किरन कुमार रेड्डी को भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया। अप्रैल में भाजपा में शामिल हुए थे। इटेला राजेंदर को तेलंगाना में भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

यह भी पढ़ें- जातीयों के दुबारा वर्गीकरण की याचिका खारिज, इतने हजार रु. का जुर्माना भी ठोका

यहां देखें भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्षों की सूची
आंध्र प्रदेश – डी पुरंदेश्वरी
झारखंड – बाबूलाल मरांडी
पंजाब – सुनील जाखड़
तेलंगाना – जी किशन रेड्डी

देखें यह वीडियो- महाराष्ट्र में सियासी हालात के बीच MNS का पोस्टर वायरल

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.