बिहार के कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की बढ़त बरकरार

मुजफ्फरपुर जिले की कुढ़नी विधानसभा सीट पर भाजपा के केदार गुप्ता लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। केदार गुप्ता को अब तक 30,324 मत मिले हैं, वहीं जदयू के मनोज कुशवाहा को 27,771 वोट मिले हैं।

84

बिहार में मुजफ्फरपुर जिले की कुढ़नी विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना के आठवें चक्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केदार गुप्ता लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा के केदार गुप्ता के 30,324 मतों के मुकाबले जदयू के मनोज कुशवाहा को 27,771 वोट मिले हैं। इसके पहले जदयू ने पांचवें राउंड में करीब 600 वोटों की बढ़त ली थी। भाजपा ने छठे राउंड में 2066, सातवें राउंड में 3,636 और आठवें राउंड में 2,553 वोटों से आगे हैं।

ये भी पढ़ें- Election Result 2022: गुजरात में भाजपा की मजबूत स्थिति! हिमाचल के साथ जानें अन्य चुनावों का हाल

छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर सीट पर कांग्रेस आगे
छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी आगे हैं। भाजपा उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम तीसरे स्थान पर हैं। निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक मतगणना के तीसरे राउंड की समाप्ति के बाद कांग्रेस उम्मीदवार को 9,592, भाजपा उम्मीदवार को 4,359 और निर्दलीय उम्मीदवार अकबर कोर्राम को 4,996 मत मिले हैं। कांग्रेस विधायक मनोज मंडावी के निधन से यह सीट खाली हुई थी। इस सीट से कांग्रेस ने दिवंगत मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी को उम्मीदवार बनाया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.