Haryana Politics: हरियाणा में बड़ा सियासी भूचाल, मुख्यमंत्री खट्टर अपने मंत्रिमंडल समेत देंगे इस्तीफा

भाजपा ने जननायक जनता पार्टी को मंत्रिमंडल से अलग करने के लिए रणनीति बना ली है। खट्टर सरकार के मंत्रिमंडल का आज सामूहिक इस्तीफा हो सकता है।

74

हरियाणा (Haryana) में करीब साढ़े चार साल से सत्तारूढ़ भाजपा-जजपा गठबंधन (BJP-JJP Alliance) संकट में है। लोकसभा सीटों (Lok Sabha Seats) के बंटवारे को लेकर शुरू हुई खींचतान ने सोमवार देर रात गंभीर रूप ले लिया। सूत्रों स मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Chief Minister Manohar Lal Khattar) अपने पद से इस्तीफा (Resignation) देंगे। हरियाणा की राजनीति में चर्चा है कि खट्टर को करनाल से लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) लड़ाने की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री पद के लिए नये नामों में नायब सिंह (Nayab Singh) का नाम चर्चा में है।

मीडिया में यह भी खबर आ रही है कि मंगलवार (12 मार्च) की शाम तक खट्टर सरकार की कैबिनेट सामूहिक इस्तीफा दे सकती है। इसके बाद नये सिरे से मंत्रिमंडल का गठन किया जायेगा। नए मंत्रिमंडल में जजपा शामिल नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपने विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Haryana Politics: हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन में खटास, मुख्यमंत्री ने बुलाई बैठक

गठबंधन टूटना तय
हरियाणा के लिए आज का दिन खास है बीजेपी हरियाणा की लोकसभा की 10 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी हरियाणा सरकार की सहयोगी जननायक जनता पार्टी को एक भी सीट देने से भाजपा आलाकमान ने मना कर दिया है ऐसे में उनके साथ गठबंधन टूटना तय है। दरअसल जननायक जनता पार्टी भाजपा से लोकसभा चुनाव में 1 से 2 सीटों की मांग कर रही है।

नायब सिंह बन सकते हैं हरियाणा के सीएम
हरियाणा में सियासी घमासान जारी है। इस बीच सूत्रों का कहना है कि भाजपा नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बना सकती है। ओबीसी में सैनी समुदाय से आने वाले नायब सिंह हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष हैं।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.