क्या औरंगजेब के ‘अबू’ पर होगी कार्रवाई? स्टेटस रखनेवालों की कोल्हापुर में पुलिस खातिरदारी

औरंगजेब की क्रूरता की कहानी हिंदुओं को धरोहरें आज भी कह रही हैं। लेकिन, इसे कुछ कट्टरवादी स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं।

241
अबू आसिम आजमी

औरंगजेब के चाहनेवालों ने अपने स्टेटस पर आक्रांता औरंगजेब की फोटो रखी थी। इससे कोल्हापुर में माहौल खराब हुआ और हालात बिगड़ गए। पुलिस ने ऐसे लोगों पर प्रकरण दर्ज करके कार्रवाई की, इसी बीच सपा नेता अबू आसिम आजमी ने सोशल मीडिया पर जाहिर किया है कि, वे औरंगजेब रहमतुल्लाह अलैह के साथ हैं।

समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष अबू आसिम आजमी अपने आपको इस्लामियों के ठेकेदार मनवाने के लिए कुछ भी कहते और करते रहे हैं। अब जब महाराष्ट्र में कोल्हापुर और अहमदनगर में तनाव के हालात पैदा हुए हैं तो, औरंगजेब का नाम लेकर अबू आसिम ने जाहिर घोषणा की है कि, वे औरंगजेब रहमतुल्लाह के साथ हैं। अबू आसिम ने इस्लामी आक्रांता को सेक्युलर बादशाह बताया है। उनका यह ट्वीट संलग्न है।

अबू आसिम आजमी

औरंगाबाद नामांतरण की खीझ?
महाराष्ट्र की युति सरकार ने औरंगाबाद जिले का नाम बदलकर छत्रपति संभाजी नगर किया है। इसके बाद अचानक औरंगजेब के चाहनेवाले निकल आए। जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। इसके शांत होने के कुछ महीनों बाद अचानक कोल्हापुर में छह लोगों ने औरंगजेब की फोटो को स्टेटस रख लिया। जिसका विरोध करते हुए समाज का बड़ा तबका विरोध में उतर आया। उसने छत्रपति शिवाजी महाराज के देश में इस्लामी आक्रांता की फोटो लगानेवालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हालात तो ऐसे बन गए कि, पुलिस को कड़ाई बरतनी पड़ी। कोल्हापुर का विरोध शांत नहीं हुआ कि, औरंगजेब के कुछ प्यादे अहमदनगर में जाग गए। इससे अहमदनगर में तनाव के हालात उत्पन्न हो गए।

ये भी पढ़ें – चीन की चाल पर भारत -अमेरिका की नजर, मोदी और बाइडेन में इस मुद्दे पर होगी बातचीत

जागा सपा का औरंगजेब प्रेम
औरंगजेब के चहेतों के कारण खड़े हुआ हालात शांत हो पाते उसी बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक और प्रदेशाध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने विवादास्पद बांग दे दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर औरंगजेब का समर्थन किया है। अब जब कोल्हापुर के औरंगजेब प्रेमियों पर कार्रवाई हो गई है तो एक नेता द्वारा ऐसे बयान जारी करना क्या हिंसा भड़काने का प्रयत्न नहीं है?

ढूंढ निकालेंगे औरंगजेब की औलादों को – देवेंद्र फडणवीस
राज्य के गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, ‘महाराष्ट्र में अचानक कुछ जिलों में औरंगजेब की औलादें पैदा हो गई हैं। जो औरंगजेब का फोटो दिखाते हैं, औरंगजेब का स्टेटस रखते हैं। इसके कारण समाज में एक दुर्भावना पैदा हो रही, तनाव भी निर्माण हो रहा है। सवाल यह उठता है कि अचानक औरंगजेब की इतनी औलादें कहां से पैदा हो गई? इसके पीछे कौन है? इसका असली मालिक कौन है? यह हम ढूंढ के निकालेंगे। महाराष्ट्र की कानून और व्यवस्था खराब हो और महाराष्ट्र का नाम खराब हो यह जानबूझकर करने की कोशिश कौन कर रहा है, यह भी हम ढूंढ के निकालेंगे।’

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.