चीन की चाल पर भारत -अमेरिका की नजर, मोदी और बाइडेन में इस मुद्दे पर होगी बातचीत

प्रधानमंत्री मोदी और बाइडन के बीच इंडोनेशिया में द्विपक्षीय बातचीत हुई थी। बैठक में दोनों देशों के बीच भविष्य के लिए अहम और उभरती हुई तकनीक और आर्टिफिशियल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सहयोग करने पर सहमति बनी थी।

167

चीन का खतरा भारत और अमेरिका, दोनों देश महसूस कर रहे हैं। इस माह भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच हिंद-प्रशांत महासागर क्षेत्र की समृद्धि और सुरक्षा के मुद्दे पर अहम बातचीत होगी।

अमेरिका दौरे पर जाने वाले हैं प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी
भारत के प्रधानमंत्री मोदी 21 जून से अमेरिका यात्रा पर रहेंगे। दोनों देशों के रिश्तों के लिहाज से इस दौरे को काफी अहमियत दी जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति के आवास व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरीन जीन पियरे ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। इसमें मुक्त, समृद्ध और सुरक्षित हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी को भी मजबूत करने पर बात होगी। रक्षा क्षेत्र को लेकर भी बात होगी। साथ ही अक्षय ऊर्जा और अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी बातचीत होगी।

चुनाव के लिए भाजपा की चुनाव प्रमुखों की सूची जारी, देखिये 288 नाम

मोदी और बाइडन के बीच इंडोनेशिया में हुई थी बातचीत
उल्लेखनीय है कि मोदी और बाइडन के बीच इंडोनेशिया में द्विपक्षीय बातचीत हुई थी। उस बैठक में दोनों देशों के बीच भविष्य के लिए अहम और उभरती हुई तकनीक और आर्टिफिशियल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सहयोग करने पर सहमति बनी थी। मोदी के आगामी अमेरिका दौरे पर इस क्षेत्र में भी कुछ अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।

अंतरिक्ष में भी चीन को चुनौती
माना जा रहा है कि रक्षा क्षेत्र के साथ अमेरिका अब अंतरिक्ष में भी चीन की चुनौतियों पर खास ध्यान दे रहा है। इसी के चलते वह अपनी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और भारत की इसरो के बीच समन्वय बिठाने की कोशिश में है। मोदी की अमेरिका यात्रा में इस क्षेत्र में रिश्तों की मजबूती पर भी जोर दिया जाएगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.