दिल्ली के हालात पर असम सीएम का केजरीवाल पर कटाक्ष, दी नसीहत

हर साल भूटान, अरुणाचल और यहां तक कि चीन से भी हमारे यहां पानी आता है। हम बहादुर दिलों के साथ बाढ़ का सामना करते हैं। हम मानवीय कल्पना से परे दर्द और दुख का अनुभव करते हैं, फिर भी हम दूसरों को दोष नहीं देते हैं।

101

दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात को लेकर अभी केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को टोपीबाज ठहराया ही थी कि आज असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी केजरीवाल पर कटाक्ष किया है।

इस संदर्भ में असम के मुख्यमंत्री ने सोशल साइट ट्वीटर पर एक ट्वीट करते कहा है कि हर साल भूटान, अरुणाचल और यहां तक कि चीन से भी हमारे यहां पानी आता है। हम बहादुर दिलों के साथ बाढ़ का सामना करते हैं। हम मानवीय कल्पना से परे दर्द और दुख का अनुभव करते हैं, फिर भी हम दूसरों को दोष नहीं देते हैं। क्योंकि हम जानते हैं कि प्रकृति भूगोल को नहीं पहचानती।”

गौरतलब हो कि 13 जुलाई को केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल सिर्फ़ भागने की राजनीति करना जानते हैं। जिम्मेदारियों से भागने का उनका पुराना इतिहास रहा है। इतिहास में उनका लेखा जोखा एक भगोड़े नेता के रूप रखा जाएगा। दिल्ली में धुंध हो तो पंजाब ज़िम्मेदार, स्मॉग हो तो बीड़ी पीने वाले, अलाव जलाने वाले मज़दूर चौकीदार ज़िम्मेदार, अस्पतालों में भीड़ हो तो बिहार वाले ज़िम्मेदार, कोविड में मिसमैंनजेजमेंट हो तो यूपी वाले जिम्मेदार और अब बाढ़ के लिए हरियाणा जिम्मेदार। आख़िर केजीरीवाल कब तक अपनी जिम्मेदारियां दूसरों के कंधे पर डाल के बेचारी और बचकानी राजनीति के मास्टरमाइंड बने रहेंगे।

यह भी पढ़ें – चुनौती बनी सीमा पार से भारतीय युवाओं को नशेड़ी बनाने की साजिश, 318 ड्रग तस्करों की गिरफ्तारी

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.