असम के मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में किया बदलाव, जानिये कारण

देश की राजनीति में इनदिनों इंडिया शब्द को लेकर काफी चर्चा हो रही है। देश की 26 विपक्षी राजनीतिक दलों ने भाजपा को हराने के लिए एक मोर्चा 'इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इन्क्ल्युएसिव अलायंस' बनाया है, जिसका संक्षिप्त नाम "इंडिया" रखा गया है।

139

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल बदल दी है। सोशल मीडिया के ट्विटर और फेसबुक एकाउंट पर मुख्यमंत्री ने अपनी पहले की प्रोफाइल पर “चीफ मिनिस्टर असम, इंडिया” को बदलकर “चीफ मिनिस्टर असम, भारत” कर दिया है।

दरअसल, देश की राजनीति में इनदिनों इंडिया शब्द को लेकर काफी चर्चा हो रही है। देश की 26 विपक्षी राजनीतिक दलों ने भाजपा को हराने के लिए एक मोर्चा ‘इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इन्क्ल्युएसिव अलायंस’ बनाया है, जिसका संक्षिप्त नाम “इंडिया” रखा गया है।

असम के मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने इस गठबंधन के गठन के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उसके बाद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल में इंडिया नाम हटाकर “भारत” शब्द जोड़ दिया है। इस संबंध में एक वर्ग मुख्यमंत्री के इस कदम को नहले पर दहला मान रहा है।

यह भी पढ़ें – महिला पायलट और उसके पति को भीड़ ने पीटा, जानें क्या है प्रकरण

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.