Assam में फिर शुरू होगी ‘अरुणोदय योजना’, बाढ़ प्रभावित जिलों की महिलाओं को मिलेगी आर्थिक मदद

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने घोषणा की कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी अरुणोदय योजना पूर्व निर्धारित तिथि 3 अगस्त के बजाय अब दो दिन पहले ही शुरू की जाएगी।

57

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार (1 अगस्त, 2026) को घोषणा की कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी अरुणोदय योजना (Arunodoi Scheme) पूर्व निर्धारित तिथि 3 अगस्त के बजाय अब दो दिन पहले ही शुरू की जाएगी। (Assam)

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा कि अरुणोदय योजना असम की महिलाओं के सशक्तिकरण का एक मजबूत आधार है। उन्होंने बताया कि सरकार ने योजना को निर्धारित समय से पहले पुनः शुरू करने का निर्णय लिया है। (Assam)

यह भी पढ़ें: West Bengal में 16वीं जनगणना की शुरुआत, मुख्यमंत्री ने डिजिटल सेल्फ-एन्यूमरेशन कर दिया संदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हालिया बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए अगस्त माह की किस्त के तहत अधिक प्रभावित जिलों की माताओं और बहनों को 2,500 रुपये प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह निर्णय बाढ़ प्रभावित परिवारों को आर्थिक राहत देने और महिलाओं को सहयोग पहुंचाने के उद्देश्य से लिया गया है। (Assam)

यह भी देखें

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.