अमित शाह ने महाराष्ट्र में बताया भाजपा का लक्ष्य, शरद पवार और कांग्रेस की जमकी की खिंचाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र दौरे पर थे। उन्होंने अपने भाषण में कांग्रेस और एनसीपी पर जमकर निशाना साधा

112
अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि वे महाराष्ट्र में 45 सीटें जीतने के लिए दृढ़संकल्पित हैं। महाराष्ट्र की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यों की वजह से राज्य की 45 सीटें भाजपा की झोली में डालने के लिए तत्पर है। अमित शाह शनिवार को नांदेड़ जिले में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

अमित शाह ने कहा कि मैं आज छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के 350वें वर्ष, नांदेड़ की पावन भूमि पर आया हूं। मैं शिवराय को प्रणाम करके अपना भाषण शुरू करता हूं। नांदेड़ की धरती को गुरु गोबिंद सिंह का आशीर्वाद प्राप्त है। मैं उनकी स्मृति को सलाम करता हूं। अमित शाह ने कहा कि “मराठवाड़ा प्रांत कभी हैदराबाद का हिस्सा था लेकिन नांदेड़ और मराठवाड़ा देश को आजादी नहीं दिला पाए। यहां के लोगों को अमानवीय शासन का सामना करना पड़ा। 17 सितंबर, 1948 को आजादी मिली थी।

शाह ने कहा कि भाजपा सरकार और मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने नौ साल पूरे कर लिए हैं। मैं नांदेड़ और महाराष्ट्र के लोगों को धन्यवाद देने आया हूं। महाराष्ट्र की जनता ने खुले दिमाग से बीजेपी को वोट दिया था। मोदी सरकार के 9 साल भारत की शान और विकास के रहे हैं। यह वर्ष गरीब कल्याण का वर्ष रहा है। 10 साल की कांग्रेस सरकार के बाद, जब मोदी सरकार आई, तो सभी क्षेत्रों में परिवर्तन हुआ।”

ये भी पढ़ें – बेटी और सिपहसालारों के हाथ एनसीपी, क्या शिवसेना की राह पर है पार्टी?

अमित शाह ने कहा कि सोनिया-मनमोहन सरकार में भी शरद पवार थे। यह सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार थी। 12 लाख करोड़ का भ्रष्टाचार हुआ था लेकिन हमारी सरकार पर विरोधी पिछले 9 सालों में भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सके हैं। पहले देश में बम धमाके होते थे। उस वक्त मनमोहन सिंह के मुंह से एक शब्द नहीं निकलता था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान पर वार किया। अपने भाषण में अमित शाह ने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीब कल्याण के कार्य हुए।

अमित शाह ने अपने भाषण के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तारीफ की और कहा कि फडणवीस ने महाराष्ट्र में भाजपा को बढ़ाने का काम किया है। अमित शाह ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस जब मुख्यमंत्री थे, महाराष्ट्र को विकास में आगे लाने के लिए काफी प्रयास किए।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.