भगवंत मान बने पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री! महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह को याद करते हुए कही ये बात

पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि भगत सिंह की लड़ाई को वे आगे बढ़ाएंगे। विरोधियों की निंदा नहीं सिर्फ विकास का काम करेंगे।

97

आम आदमी पार्टी विधायक दल के नेता भगवंत मान ने 16 मार्च को पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में भगवंत मान को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान खटकड़ कलां पूरी तरह से बसंती रंग में रंगा नजर आया। भगवंत मान की अपील के अनुसार लोग बसंती रंग की पगड़ी पहनकर पहुंचे। समारोह स्थल पर तीन मंच तैयार किए गए। एक मंच पर पंजाब के नवनिर्वाचित विधायक, दूसरे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के अलावा दिल्ली सरकार के कई मंत्री तथा विधायक मौजूद रहे। केजरीवाल समेत मंच पर मौजूद तमाम नेता बसंती रंग की पगड़ी पहने थे।

ये भी पढ़ें – हार रहा है आतंक! जानें, जम्मू-कश्मीर में यूएपीए के तहत अब तक दबोचे गए कितने लोग

भगत सिंह मेमोरियल पहुंचकर की श्रद्धांजलि अर्पति
तीसरे और मुख्य मंच पर पंजाब के राज्यपाल और भगवंत मान के अलावा पंजाब के मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी और मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव वेणु प्रसाद मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के लिए राज्यपाल ने दोपहर 12:30 बजे का समय निर्धारित किया गया था। राज्यपाल पुरोहित समारोह स्थल पर दोपहर करीब 12 बजे पहुंच गए थे। उन्होंने शहीद भगत सिंह मेमोरियल पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल को करीब 45 मिनट भगवंत मान का इंतजार करना पड़ा। बताया गया कि विजिबिल्टी के कारण भगवंत मान का हेलीकाप्टर देरी से पहुंचा।

क्या बोले मान?
मान ने पद ग्रहण करते ही पंजाब जिंदाबाद का नारा भी लगाया। इसके साथ ही उन्होंने कहा,”मैं शहीद भगत सिंह के बताए रास्ते पर चलूंगा। किसी से डरूंगा नहीं और किसी के आगे झुकुंगा नहीं।” भगवंत मान ने इंकलाब जिंदाबाद का नारा लगाया। उन्होंने कहा पंजाब को बढ़ाने के लिए कड़ा वे परिश्रम करेंगे। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने मान को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद भगवंत मान ने कहा कि, पंजाब के विकास के लिए हर मुमकिन कोशिश करेंगे। दिल्ली के मॉडल को पंजाब में लागू किया जाएगा। अपने चुनावी वादों को सरकार जल्द से जल्द पूरा करेगी। शिक्षा को लेकर स्वास्थ्य तक हर मोर्चे पर जनता को राहत और सुविधा देंगे। मान ने कहा कि भगत सिंह की लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे। विरोधियों की निंदा नहीं सिर्फ विकास करेंगे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.