Madhya Pradesh Politics: 3 बार के कांग्रेस विधायक हरि बल्लभ शुक्ला भाजपा में शामिल

दूसरे चरण के मतदान में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया क्षेत्र में 100 से ज्यादा लोग भाजपा में शामिल हुए हैं।

64

शिवपुरी (Shivpuri) में कांग्रेस पार्टी (Congress Party) को बड़ा झटका लगा है। यहां से 3 बार विधायक (MLA) रह चुके हरि बल्लभ शुक्ला (Hari Ballabh Shukla) ने शनिवार (20 अप्रैल) को भोपाल (Bhopal) में भाजपा (BJP) की सदस्यता ग्रहण कर ली। शुक्ला ने सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) के सामने भाजपा (BJP) की सदस्यता ली। उनके साथ उनके बेटे जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष आलोक शुक्ला ने भी कांग्रेस छोड़ दी।

भाजपा की न्यू जॉइनिंग कमेटी के संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस में भगदड़ की स्थिति है। कांग्रेस अब हेरिटेज बिल्डिंग हो गई है, जिसमें कोई रहना नहीं चाहता। कांग्रेस की स्थिति ऐसी है कि वो अब किसी को पनाह भी नहीं दे सकती। अब तक 4 लाख से अधिक लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पार्टी नेताओं ने हरिवल्लभ शुक्ला, उनके बेटे आलोक शुक्ला तथा समर्थकों को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें- Elon Musk: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने अचानक रद्द किया अपना भारत दौरा, ट्विटर पर बताई वजह

100 लोग भाजपा में शामिल हुए
भाजपा में शामिल होने वालों में पूर्व विधायक हरि बल्लभ शुक्ला, कांग्रेस सोशल मीडिया प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, कांग्रेस प्रदेश महासचिव कमल सिंह रघुवंशी, कांग्रेस जिला महासचिव आलोक शुक्ला, कमलनाथ के करीबी संदेश गर्ग समेत 100 लोग बीजेपी में शामिल हुए. है। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी लोगों को बीजेपी की सदस्यता दिलाई।

यह नेता रहे मौजूद
इस दौरान न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक नरोत्तम मिश्रा, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री आनंद शर्मा, सुरेश पचौरी, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक भगवान दास सबनानी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.