Bihar: बीमार हैं नीतीश कुमार? केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने की यह मांग

गिरिराज सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार केवल एक गठबंधन के मुख्यमंत्री नहीं हैं। बल्कि वह पूरे बिहार के मुख्यमंत्री हैं।

1997

केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह(Union Rural Development and Panchayati Raj Minister Giriraj Singh) ने भी बीमार बताए जा रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार( Chief Minister Nitish Kumar) का हेल्थ बुलेटिन(Health bulletin) जारी करने की मांग की है। गिरिराज सिंह ने जीतन राम मांझी के इस मांग का समर्थन किया है।

गिरिराज सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार केवल एक गठबंधन के मुख्यमंत्री नहीं हैं। बल्कि वह पूरे बिहार के मुख्यमंत्री हैं, इसलिए जीतन राम मांझी(Jitan Ram Manjhi) की चिंता जायज है। हमें भी इसकी चिंता है, इसलिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हेल्थ बुलेटिन जारी होना चाहिए। लोग भी तो जानें कि उन्हें क्या हुआ है।

जीतन राम मांझी की मांग
बता दें कि जीतन राम मांझी ने आज ट्वीट कर कहा है कि पिछले दस दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत खराब है। उनको कुछ हुआ भी है या फिर सिर्फ उनके साथ राजनैतिक साजिश(political conspiracy) चल रही है। नीतीश कुमार का हेल्थ बुलेटिन जारी होना चाहिए, जिससे पता चले कि उनकी स्थिति कैसी है।

Political Strategy: बीजेपी की सफलता की कुंजी ‘माइक्रो मैनेजमेंट’ 

जदयू को नोटा से भी कम वोट
इसी को लेकर गिरिराज सिंह ने सवाल उठाया है। इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा चुनाव(Assembly elections) में जदयू की स्थिति को लेकर भी सवाल किया है। उन्होंने कहा है कि इस चुनाव में नीतीश कुमार की लोकप्रियता इतनी अधिक रही कि उनकी पार्टी जदयू के सभी उम्मीदवार को उतना भी वोट नहीं आया, जितना नोटा को मिला। सबकी जमानत जब्त हो गई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.