चीन से तनातनी के बीच बंगाल की खाड़ी में गरजे भारत रूस के युद्धपोत

120

रुस में चल रही शंघाई सहयोग संगठन (इससीओ) की बैठक के बीच भारत और रूस की नौसेना के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास चल रहा है। इसके लिए रूसी नौसेना के बेड़े पहुंच गए हैं।

इंद्र युद्धाभ्यास वर्ष 2005 से भारत और रूस की सेनाओं के बीच होता आ रहा है। 2017 के बाद से दो वर्षों में एक बार संयुक्त रूप से तीनों सेनाओं का अभ्यास इंद्र आयोजित किया जा रहा है।

इस युद्धाभ्यास के दौरान सतह और हवा में लक्ष्य को भेदने का अभ्यास शामिल है। चीनी नौसेना की गतिविधियों में बढ़ोत्तरी को देखते हुए भारतीय नौसेना ने भी हिंद महासागर में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी शुरू कर दी है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.