कंगना मनसे साथ… ये रिश्ता क्या कहलाता है?

शिवसेना के खिलाफ मोर्चा खोल चुकी कंगना के साथ मनसे नेता का सार्वजनिक रुप से होने का प्रभाव महाराष्ट्र की राजनीति पर पड़ सकता है। ये भी सवाल पूछा रहा है कि क्या कंगना को मनसे का समर्थन प्राप्त है?

180

बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री कंगना रनौत ने 29 दिसंबर को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में जाकर बप्पा के दर्शन किए थे। इस दौरान उनके साथ मनसे नेता मनीष धुरी का साथ होना राजनीति के क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। शिवसेना के खिलाफ मोर्चा खोल चुकी कंगना के साथ मनसे नेता का सार्वजनिक रुप से होने का प्रभाव महाराष्ट्र की राजनीति पर पड़ सकता है। ये भी सवाल पूछा रहा है कि क्या कंगना को मनसे का समर्थन प्राप्त है?

मसलमैन के नाम से मशहूर मनीष धुरी ने इस बारे में कहा है कि कंगना के साथ मेरे कई सालों से पारिवारिक संबंध है। कंगना के साथ मंदिर में मनीष धुरी के साथ ही उनके भाई कुशल धुरी भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ेंः विश्वबंधु के पत्र में सोनिया को राय!

कौन हैं मनीष धुरी?
मनसे नेता मनीष धुरी को पार्टी प्रमुख राज ठाकरे का करीबी माना जाता है। ये मुंबई के अंबोली विधानसभा क्षेत्र के पार्टी अध्यक्ष हैं। उनकी पहचान मनसे के सक्रिय नेता के रुप में है।पार्टी के सभी आंदोलनों में वे मौजूद रहते हैं।
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामाले के बाद शिवसेना के खिलाफ मोर्चा खोल चुकी कंगना रनौत के साथ मनसे नेता मनीष धुरी और उनके भाई कुशल धुरी के सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा के दर्शन के समय मौजूद रहने पर राजनैतिक हलको में चर्चा गरम हो गई है। सवाल उठाया जा रहा है कि क्या कंगना को मनसे का परोक्ष समर्थन प्राप्त है?

ये भी पढ़ेंः नेपाल के दहल को चुभ रही ये बात!

कंगना ने ट्विट कर दी थी जानकारी
बता दें कि कंगना ने खुद मुंबई के प्रभादेवी स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में जाकर बप्पा के दर्शन करने के बारे में ट्विट कर जानकारी दी थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि मुंबई में रहने के लिए उन्हें केवल गणपति बप्पा के परमिशन की जरुरत है। इस तरह के वक्यव्य देकर उन्होंने एक बार इशारों- इशारों में शिवसेना पर निशाना साधा था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.