Holi: गुजरात के सारंगपुरधाम में अद्भुत होली, नासिक ढोल की ताल पर एक लाख लोगों ने मनाया रंगोत्सव

गुजरात में विश्व विख्यात सारंगपुर कष्टभंजन हनुमान मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं ने आराध्य हनुमान दादा के साथ होली का त्योहार मनाया।

461

Holi: गुजरात के बोटाद मे श्री स्वामीनारायण मंदिर वडतालधाम संचालित सारंगपुर श्रीकष्टभंजन हनुमान मंदिर में 25 मार्च को होली पर्व पर रंगोत्सव मनाया गया। स्वामी हरिप्रकाश और कोठारी विवेका स्वामी के मार्गदर्शन में सप्तधनुष्य रंग की थीम आधारित 51 हजार किलो रंगों से दिव्य रंगोत्सव मनाया गया। करीब एक लाख श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रंगों का त्योहार मनाया गया।

श्रद्धालुओं ने हनुमान दादा के साथ होली का त्योहार मनाया
विश्व विख्यात सारंगपुर कष्टभंजन हनुमान मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं ने आराध्य हनुमान दादा के साथ होली का त्योहार मनाया। हनुमानजी को विशेष फूलों से दिव्य रूप से शृंगारित किया गया। सुबह सात बजे शास्त्री हरिप्रकाश स्वामी ने आरती की। इसके बाद सुबह 7:30 बजे से 11:00 बजे तक मंदिर प्रांगण में जमकर होली खेली गई। पूरा वातावरण सप्तरंगी माहौल में रंग गया।

51 हजार किलो विशेष रंग हनुमानजी को अर्पित किया गया
यहां इस्तेमाल किए गए सात प्रकार के 51 हजार किलो विशेष रंग सर्वप्रथम हनुमानजी को अर्पित किया गया। यह सभी रंग आर्गेनिक थे, जिसे उदयपुर की फैक्टरी से मंगवाया गया था। हनुमानजी को अर्पित करने के बाद इन्हीं रंगों को संतों ने श्रद्धालुओं पर छिड़काव किया। इसके अलावा मंदिर परिसर में 70 से 80 फीट ऊंचाई से रंगों का 400 ब्लास्ट किया गया। 20 हजार किलो रंग हवा के दबाव के साथ हवा में उड़ाया गया, जिससे आसमान में अद्भुत छटा बिखेर दी।

UP: भाजपा ने 40 साल में लगाई 44 प्रतिशत वोट की लंबी छलांग, इस बार है ‘इतने’ का लक्ष्य

नासिक से आए 60ढोलकियों ने बांधा समां
होली के त्योहार को संगीतमय बनाने के लिए नासिक से आए 60 ढोलकियों ने समां बांधा। नासिक ढोल की ताल पर श्रद्धालुओं ने गरबा का रमझट का लुत्फ उठाया। हनुमान जी की मूर्ति के समक्ष आकर्षक पिचकारी और विभिन्न रंग का शृंगार किया गया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.