Bijapur: नक्सलियों ने डीआरजी आरक्षक के पीठ में मारी गोली, बढ़ाई गई सुरक्षा

बिजापुर जिले के गोरना मैनकेली के जंगल से लगे हुए अटल आवास में डीआरजी आरक्षक दीपक दुर्गम पिता गुरवाइया दुर्गम को नक्सलियों ने पीठ में गोली मारी है।

81

Bijapur जिला मुख्यालय के थाना कोतवाली से करीब आधे किलोमीटर की दूरी पर गोरना मैनकेली के जंगल से लगे हुए अटल आवास में डीआरजी आरक्षक दीपक दुर्गम पिता गुरवाइया दुर्गम को नक्सलियों ने पीठ में गोली मारी है। बासागुड़ा निवासी दीपक अटल आवास में रहता है। अपने घर से जवान बाहर निकला था, इसी दौरान उस पर हमला हुआ है।

बीजापुर एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल जवान की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है। इस घटना की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ेंःLok Sabha Elections 2024: ‘हम बिहार में…!’ आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने कांग्रेस को हड़काया

घायल जवान जिला अस्पताल में भर्ती
घायल जवान दीपक दुर्गम को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती किया है, जहां उपचार जारी है। बीजापुर जिला मुख्यालय में रविवार रात्रि 09 बजे नक्सलियों की स्माल एक्शन टीम द्वारा घटना को अंजाम दिये जाने से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं दूसरी ओर जिला पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा को लेकर संपूर्ण क्षेत्र को छावनी के रूप में तब्दील कर दिया गया है। बीजापुर पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। जवान की बहन ने बताया कि कुछ लोग घर के बाहर भाई दीपक को गोली मारे हैं, यह नक्सलियों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.