Diwali 2025: पहली बार 12 हजार दीयों से जगमगाया बदरीनाथ धाम, माता लक्ष्मी को चढ़ाया 56 भोग का प्रसाद

भगवान बदरीनाथ व केदारनाथ में परंपरा और पूरे उत्साह के साथ दीपावली मनाई गई। पहली बार बदरीनाथ धाम 12 हजार दीपकों से रोशन किया गया। इस मौके पर 56 भोग भी माता लक्ष्मकी को अर्पित किए गये।(

168
बदरीनाथ धाम दीपावली समारोह में 12 हजार दीपक जलाए गए
बदरीनाथ धाम में दीपावली के अवसर पर भव्य दीपोत्सव मनाया गया।

Diwali 2025: भगवान बदरीनाथ व केदारनाथ में परंपरा और पूरे उत्साह के साथ दीपावली मनाई गई। पहली बार बदरीनाथ धाम 12 हजार दीपकों से रोशन किया गया। इस मौके पर 56 भोग भी माता लक्ष्मकी को अर्पित किए गये।(Diwali 2025)

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया श्री बदरीनाथ धाम व श्री केदारनाथ में दीपावली के अवसर पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिरों को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया।(Diwali 2025)

श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम में बीकेटीसी तीर्थ पुरोहितों व हक-हकूकधारियों के सहयोग से दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। बदरीनाथ होटल एसोसिएशन के सहयोग से दीपोत्सव 23 अक्टूबर तक आयोजित होगा। श्री बदरीनाथ धाम में श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत मेहता, भंडारी कमदी हक हकूकधारियों के साथ 12 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए और श्री लक्ष्मी माता मंदिर में 56 भोग चढाये ।इसी तरह श्री केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों के साथ समन्वय कर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ।(Diwali 2025)

ये भी पढ़ेंः Satyendra Shah: सासाराम से प्रत्याशी सत्येंद्र साह नामांकन के बाद गिरफ्तार, 21 साल पुराने डकैती केस में थे वांटेड

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि मंदिर परिसर एवं मार्गों को दीपों से सजाया, वहीं बीकेटीसी श्रद्धालु दानीदाताओं के सहयोग से दीपावली व श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के अवसर हेतु मंदिर को 12 क्विंटल फूलों से श्रृंगार कर रही है। श्री केदारनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष 23 अक्टूबर को बंद हो रहे हैं। (Diwali 2025)

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.