चलती बस में रुक गईं ड्राइवर की सांसे, जानें फिर क्या हुआ?

हरदेव पाल सिंह रोजाना की तरह दमोहनाका से बरेला मार्ग पर मेट्रो बस चला रहा था। बस जैसे ही दमोहनाका के पास पहुंची बस ड्राइवर हरदेव को अचानक दिल का दौरा आ गया।

105

मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक बस चालक को बस ड्राइव करते समय हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। इस दौरान बस अनियंत्रित हो गई और कई लोगों को रौंद दिया। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक चालक की पहचान हरदेव पाल सिंह के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें- भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त विधायक के साथ चोरों ने कर दिया खेला

बस ने कई लोगों को रौंदा 
मिली जानकारी के अनुसार हरदेव पाल सिंह रोजाना की तरह दमोहनाका से बरेला मार्ग पर मेट्रो बस चला रहा था। बस जैसे ही दमोहनाका के पास पहुंची बस ड्राइवर हरदेव को अचानक दिल का दौरा आ गया। इसके बाद बस अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित बस कार में टक्कर मारी, जिसके बाद कार ने आगे जा रही बाइक को ठोक दिया। जिसमें बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया। इसके बाद भी बस नहीं रुकी और वह एक ई-रिक्शा को भी रौंद दिया। किसी तरह बस को रोका गया। जिस समय बस अनियंत्रित हुई उसी समय बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्री समझ ही नहीं पा रहे थे की आखिर हुआ क्या है? बाद में पता चला कि बस ड्राइवर को हार्ट अटैक आया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस हादसे में एक बाइक सवार घायल हो गया है। जिसे मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.