जानिये, कैप्टन कब लेंगे राजनीति से रिटायरमेंट और सिद्धू के बारे में क्या है उनकी राय!

कैप्टन अमरिंदर सिंह राजनीति के अखाड़े में कांग्रेस को चुनौती देने के लिए तैयार हैं और इसके लिए वे हर तरह के राजनैतिक दांव चल रहे हैं।

94

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह 79 साल के हो गए हैं और कांग्रेस के कई नेता उन्हें राजनीति से रिटायरमेंट लेने की सलाह दे रहे हैं। लेकिन कैप्टन अभी इसके लिए तैयार नहीं हैं। वे राजनीति के अखाड़े में कांग्रेस को चुनौती देने के लिए तैयार हैं और इसके लिए वे हर तरह के राजनैतिक दांव चल रहे हैं। उन्होंने अपने रिटायरमेंट को लेकर एक टीवी चैनल पर बात करते हुए स्पष्ट किया है कि फिलहाल वे इस बारे में नहीं सोच रहे हैं।

कब लेंगे रिटायरमेंट?
कैप्टन ने अपने रिटायरमेंट को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, ‘मैंने अभी इस बारे में सोचा नहीं है। लोग अपने स्वास्थ्य के हिसाब से राजनीति छोड़ते हैं। हो सकता है कि मैं पांच साल बाद राजनीति छोड़ दूं। यह भी हो सकता है कि 10 साल बाद मैं यह निर्णय लूं। पूर्व पीएम मोरारजदी देसाई 93 साल तक राजनीति करते रहे थे। ऐसा भी होता है कि कोई 50 साल में बूढ़ा महसूस करने लगता है, तो जब तक मैं फिट हूं, तब तक काम करूंगा। जब लगेगा कि अब स्वास्थ्य साथ नहीं दे रहा है तो राजनीति छोड़ दूंगा।’

सिद्धू को लेकर कांग्रेस को सलाह
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बारे में बोलते हुए कैप्टन ने कहा, ‘सिद्धू को कांग्रेस से निकाल देना चाहिए, नहीं तो जो है, वो भी नहीं बचेगी। वो खतरनाक आदमी है। सुबह क्या बोलेगा और शाम को क्या, इस बारे में उसे भी पता नहीं होता। अनस्टेबल आदमी है वो।’

ये भी पढ़ेंः बात आरपार… ‘इसलिए’ शाह ने हटवा दी सुरक्षा दीवार

किन पार्टियों से करेंगे गठबंधन
भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मेरी भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन को लेकर अभी कोई बात नहीं हुई है। लेकिन हम एक दूसरे को समझते हैं। हम एक साथ आएंगे तो हमारी ताकत बढ़ेगी। ये मेरी सोच है। मुझे लगता है कि भाजपा को मेरी पार्टी के साथ आने में कोई समस्या नहीं है। भाजपा के आलावा स्थानीय स्तर की कई पार्टियां हैं, उन्हें साथ लेने से हमारी ताकत बढ़ेगी।’

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.