महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा मिलकर लड़ेंगे सभी चुनाव: मुख्यमंत्री शिंदे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात के बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में सभी नगर निकाय चुनाव, लोकसभा और विधानसभा चुनाव शिवसेना और बीजेपी मिलकर लड़ेगी।

196

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) ने कहा कि महाराष्ट्र (Maharashtra) में शिवसेना (Shiv Sena) भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के साथ मिलकर सभी चुनाव (Election) लड़ेगी। मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि आगामी लोकसभा, विधानसभा और नगर निगम के चुनाव में दोनों दल साथ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र में कैबिनेट का विस्तार 20 जून तक हो जाएगा।

दरअसल, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 4 जून की रात को दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले थे। इस मुलाकात में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने अमित शाह से राज्य की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की। इसके बाद 5 जून को मुंबई में मुख्यमंत्री ने मीडिया को बताया कि दोनों पार्टी आगामी सभी चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगी।

यह भी पढ़ें- तेज आंधी के चलते इकाना स्टेडियम में लगी होर्डिंग गिरी, नीचे दबे कई लोग

मंत्रिमंडल विस्तार का अधिकार मुख्यमंत्री के पास: फडणवीस
मुंबई में भाजपा-शिवसेना के साथ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के साथ भी गठबंधन का प्रयास किया जा रहा है। रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले पहले से ही भाजपा-शिवसेना के साथ हैं। मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि 20 जून तक राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए भाजपा और शिवसेना के बीच बातचीत हो चुकी है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कैबिनेट के विस्तार का अधिकार मुख्यमंत्री के पास है। उनकी मर्जी के अनुसार ही बहुत जल्द कैबिनेट का विस्तार हो जाएगा।

देखें यह वीडियो- ईको कार पर गिरी लोहे की रॉड, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.