तेज आंधी के चलते इकाना स्टेडियम में लगी होर्डिंग गिरी, नीचे दबे कई लोग

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इकाना स्टेडियम के पास तेज आंधी के चलते स्टेडियम में लगी होर्डिंग गिर गई, होर्डिंग के नीचे कई लोग दब गए हैं।

118

तेज आंधी (Strong Wind) में 5 जून की शाम करीब साढ़े चार बजे इकाना स्टेडियम (Ekana Stadium) का होर्डिंग बोर्ड (Hoarding Board) गिर गया। बोर्ड को स्टेडियम के ठीक सामने सड़क पर एक लोहे के एंगल पर लगाया गया था। कई कार, बाइक सवार और राहगीर बोर्ड के नीचे दब गए। घटना से पुरे उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) दहशत फैल गई।

बोर्ड के नीचे दबे लोग चीख रहे थे। राहगीर भागे और आनन फानन में लोगों को निकालने लगे। गोमतीनगर एक्सटेंशन, सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस और गोमतीनगर फायर स्टेशन की टीम सहित कई अधिकारी पहुंचे। बोर्ड पर लगे लोहे के एंगल और मलबे को जेसीबी और क्रेन लगाकर लोगों को निकाला जाने लगा।

यह भी पढ़ें- ठाणे: दौड़ती कार पर आसमान से गिरी रॉड ने किया आर-पार, चालक ने दिखाई ऐसी समझदारी

वीडियो में देखा जा सकता है कि होर्डिंग के नीचे दबे लोग हाथ हिलाकर मदद की गुहार लगा रहे हैं। इस मामले में स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार का बयान सामने आया है। डीजी लॉ एंड ऑर्डर ने बताया कि 2 से 3 लोगों के फंसे होने की आशंका है, क्रेन की मदद ली जा रही है।

कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया। एफएसओ गोमतीनगर शिवदास प्रसाद ने बताया कि पुलिस और दमकल की टीम ने कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। राहत और बचाव का काम अब भी जारी है।

देखें यह वीडियो- ईको कार पर गिरी लोहे की रॉड, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.