मध्य प्रदेश के रीवा में फ्रीजर से मिला महिला का शव, हत्या है या बिमारी से मौत?

महिला का शव फ्रीजर में मिलने से सनसनी है, इस प्रकरण में महिला के मायकेवालों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

184
शव

रीवा में महिला का शव फ्रीजर में रखा मिला है। अब तक लिव इन या प्रेम संबंधों में विवाह करनेवाली महिलाओं के शव मिलने की बात सामने आती रही है, लेकिन रिवा में एक विवाहिता जिनके बड़े-बड़े बच्चे हैं, उसका शव फ्रीजर में मिलने से आशंका बढ़ गई है। पुलिस इस प्रकरण में जांच करके यह हत्या है या बिमारी से मौत यह स्पष्ट करने में जुटी है।

महिला सुमित्री मिश्रा के भाई ने उसके पति भरत मिश्रा पर हत्या का आरोप लगाया है। मायके वालों की शिकायत पर ही पुलिस ने इस प्रकरण में जांच शुरू की है। शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सुमित्री के भाई अभय राज तिवारी ने कहा है कि, भरत मिश्रा पत्नी को बहुत प्रताड़ित करते थे।

ये भी पढ़ें – महाराष्ट्र: अहमदनगर में दिनदहाड़े लड़की से छेड़छाड़, अपराधी गिरफ्तार

पति ने आरोपों को ठुकराया
भरत मिश्रा ने अपनी पति की मौत का कारण पीलिया बताया है। उन्होंन कहा कि, उनका बेटा मुंबई में रहता है। बेटे के मुंबई से आने तक शव को रखने के लिए उन्होंने फ्रीजर मंगवाकर शव को सुरक्षित रखा हुआ था। सुमित्री की मौत ३० जून को हुई थी। अब पोस्टमॉर्टम के बाद ही सुमित्री की मौत का सही कारण पता चल पाएगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.