Lok Sabha Elections: ‘तमिलनाडु और केरल में भी भाजपा फहराने जा रही है झण्डा’- राजनाथ सिंह

पहले भारत कोई बात कहता था तो उसे तवज्जो नहीं मिलती थी, आज आज भारत कुछ बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है।

371

Lok Sabha Elections: भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व लखनऊ (Lucknow) के सांसद राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने 14 मई (मंगलवार) को कहा कि दक्षिण भारत में पहले भाजपा को न के बराबर सीट मिलती थी। इस बार तमिलनाडु (Tamil Nadu) और केरल (Kerala) में भी भाजपा झण्डा फहराने जा रही है। वहीं नार्थ ईस्ट में भी भाजपा मजबूत स्थिति में है। राजनाथ सिंह लखनऊ के बैडमिंटन एकेडमी में मंगलवार को बीबीडी ग्रुप द्वारा आयोजित बुद्धिजीवी समागम को संबोधित कर रहे थे।

रक्षामंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। पहले भारत कोई बात कहता था तो उसे तवज्जो नहीं मिलती थी, आज आज भारत कुछ बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी के साथ बढ़ रही है। 2047 आते-आते भारत दुनिया की तीसरी अर्थशक्ति बनेगा। अन्तरराष्ट्रीय जगत में सम्मान का भाव भारत के प्रति पैदा हुआ है।

यह भी पढ़ें- Dheeraj Wadhawan Arrested: DHFL डायरेक्टर धीरज वधावन को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए
आजादी के बाद से लगातार कांग्रेस के नेता गरीबी दूर करने का नारा देते रहे, लेकिन कोई गरीबी दूर नहीं कर पाया। 2014 में जब मोदी के नेतृत्व भाजपा की सरकार बनी। 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आये। राजनाथ सिंह ने कहा कि नेताओं की कथनी और करनी में अंतर नहीं होना चाहिए। भारत की राजनीति में विश्वसनीयता का संकट था, उस पर हम लोगों ने विजय प्राप्त करने का काम किया। सत्ता में आने के बाद हम लोगों ने जनता की अपेक्षाओं पर पूरा करने का काम किया है, चाहे अनुच्छेद 370 का विषय हो या अन्य विषय।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections: जमानत पर बाहर आए अरविंद केजरीवाल की राह नहीं आसान, जानें क्या हैं चुनौतियां

रामराज्य का आगाज
विपक्षी कहते रहे कि अनुच्छेद 370 के नाम पर जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं। राम मंदिर के बारे में हम लोगों ने कहा था। राम हमारी आस्था के केन्द्र हैं। अयोध्या में राम का भव्य मंदिर बनेगा। रक्षामंत्री ने कहा कि भारत में रामराज्य का आगाज होकर रहेगा। यदि मैं रामराज्य की बात करता हूं तो सामान्य नागरिक के अंदर कर्तव्य का बोध पैदा हो। जब दायित्व बोध का भाव पैदा होगा, तभी हम मानेंगे रामराज्य आ गया।

यह भी पढ़ें- India-US Ties: ‘खालिस्तान आतंकवादी पन्नून मामले से भारत के साथ संबंधों पर नहीं पड़ेगा असर’- अमेरिकी दूत

राजनीति भी जीवन का अभिन्न अंग
राजनाथ सिंह ने कहा कि राजनीति भी जीवन का अभिन्न अंग है। आजाद भारत में राजनीति शब्द अपना भाव व अर्थ खो चुका है। लखनऊ का सांसद होने के नाते आपको यकीन दिलाना चाहता हूं कि मैं राजनीति में उन आदर्शों व मूल्यों की स्थापना के लिए काम करूंगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सभाओं में मैं जनता को कोई आश्वासन नहीं देता। मैंने प्रण किया था कि कोई भी चुनाव लडूंगा, लेकिन कोई आश्वासन नहीं दूंगा। किसी को मैंने कभी आश्वासन नहीं दिया। यहां का जनप्रतिनिधि होने के नाते जो कुछ हो सका मैंने करने का प्रयास किया। कार्यक्रम में बीबीडी ग्रुप के चेयरमैन विराज सागर दास,पूर्व सांसद,डा.अशोक बाजपेई, रायबरेली विधायक अदिति सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और एमएलसी मुकेश शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

यह वीडियो भी देखें-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.