मिसेस फडणवीस पर वो टिप्पणी पड़ी भारी, राकांपा अध्यक्ष पर पंजीकृत हुआ एफआईआर

राकांपा नेता पर पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी के विरुद्ध अशोभनीय टिप्पणी का प्रकरण दर्ज

144

नवी मुंबई पुलिस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस के स्थानीय अध्यक्ष के विरुद्ध प्राथमिक रिपोर्ट पंजीकृत की है। इसमें भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी के विरुद्ध अशोभनीय भाषा के प्रयोग की शिकायत की गई है। उनके विरुद्ध आईपीसी की धारा 509 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है।

नवी मुंबई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अशोक गावडे ने 25 फरवरी, 2022 को वर्तमान नेता विपक्ष देवेंद्र फडणवीस की पत्नी के विरुद्ध अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया था। इस वीडियो को एक मराठी समाचार चैनल ने प्रसारित किया था। जिसके बाद नवी मुंबई भारतीय जनता पार्टी की अध्यक्ष दुर्गा डोख ने वाशी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें – फोन टेपिंग प्रकरण में बढ़ी इस वरिष्ठ आईपीएस की परेशानी

क्या था राकांपा नेता का बयान?
अशोक गावडे ने वाशी के छत्रपति शिवाजी महाराज भोसले चौक में आयोजित निषेध कार्यक्रम में भाषण दिया था। इसमें राकांपा के 80-90 कार्यकर्ता मौजूद थे। उस समय अशोक गावडे भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी पर टिप्पणी करते हुए अशोभनीय बातें कहीं। उन्होंने कहा कि, हमारे पार्टी के किसी भी मुख्यमंत्री की पत्नी ऐसे सड़क पर नहीं आती।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.