बिजली गिरने से 20 महिलाएं घायल

सभी महिलाओं की हालत खतरे से बाहर है। ये घायल महिलाएं गांव के खेत में धान के खेत में मजदूरी करते नर्सरी की रोपाई कर रही थी। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी और ये 20 महिलाएं इसकी चपेट में आ गई थीं। 

171

भंडारा जिला अंतर्गत चिचाला गांव में बिजली गिरने से 20 महिलाओं के घायल होने की खबर है। घायल महिलाएं धान के खेत में मजदूरी करने गई थीं। सभी घायलों का उपचार आइडल ग्रामीण अस्पताल में चल रहा है। मौसम विभाग ने यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है।

जानकारी के अनुसार सभी महिलाओं की हालत खतरे से बाहर है। ये घायल महिलाएं गांव के खेत में धान के खेत में मजदूरी करते नर्सरी की रोपाई कर रही थी। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी और ये 20 महिलाएं इसकी चपेट में आ गई थीं।

बता दें कि कल ही मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी थी। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ बरकरार रखा। विभाग ने कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में 21, 22 और 23 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई थी।

यह भी पढ़ें – मुंबई : मेट्रो ट्रेन सेवा अनिश्चित काल के लिए स्थगित, कई इलाकों में जलभराव

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.