विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय खिलाड़ी एल्धोस पॉल ने बनाया ऐसा कीर्तिमान!

टोक्यो 2020 चैंपियन पेड्रो पिचार्डो ने 17.16 मीटर प्रयास के साथ क्वालीफाइंग तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।

94

एल्धोस पॉल विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय ट्रिपल जम्पर बन गए हैं। 25 वर्षीय पॉल ने 16.68 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 12वां और अंतिम स्थान हासिल करते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

अन्य दो भारतीय प्रवीण चित्रवेल और अब्दुल्ला अबूबकर फाइनल में स्थान बनाने से चूक गए। जहां प्रवीण चित्रवेल ने 16.49 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर क्वालीफायर में 17वें स्थान पर कब्जा किया, वहीं अब्दुल्ला अबूबकर 16.45 मीटर की दूरी के साथ 19वें स्थान पर रहे।

ये भी पढ़ें – दिल्ली सरकार और एलजी में बढ़ा टकराव, मुख्यमंत्री केजरीवाल को लगे दो बड़े झटके

टोक्यो 2020 चैंपियन पेड्रो पिचार्डो ने 17.16 मीटर प्रयास के साथ क्वालीफाइंग तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।
ओरेगॉन 2022 में पुरुषों की ट्रिपल जंप फाइनल के लिए अंतिम क्वालीफाइंग मार्क 17.05 मीटर या कम से कम 12 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों पर निर्धारित किया गया था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.